back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

19 दिसंबर को खुलने जा रहा टूरिज्म सेक्टर की इस कंपनी का IPO, मार्केट में छप्परफाड़ रिटर्न की उम्‍मीद

शेयर मार्केट में इन दिनों नए आईपीओ की बहार आई हुई है। जल्‍द ही एक ओर कंपनी इसमें शामिल होने जा रही है। 19 दिसंबर को टूरिज्म सेक्टर की कंपनी Ventive Hospitality IPO खुलने जा रहा है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। शेयर मार्केट में इन दिनों नए आईपीओ (Upcoming IPO) की बहार आई हुई है। जल्‍द ही एक ओर कंपनी इसमें शामिल होने जा रही है। 19 दिसंबर को टूरिज्म सेक्टर की कंपनी Ventive Hospitality IPO खुलने जा रहा है। 1600 करोड़ में लाॉन्च होने वाले इस आईपीओ में 20 से 24 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। विश्‍लेषकों को इस आईपीओ से मार्केट में छप्परफाड़ रिटर्न की उम्‍मीद है।  

गौरतलब है कि वेंटिव हॉस्पिटैलिटी कंपनी का भारत और मालदीव में कारोबार फैला है जिनके माध्यम से कंपनी अपना कारोबार करती है। ऐसा माना जा रहा है कि शेयर मार्केट में दूसरी कंपनियां जिनमें इंडियल होटल कंपनी, लेमन ट्री होटल्स, ईआईएच, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स, चैलेट होटल्स, साम्ही होटल्स, जूनिपर होटल्स आदि को वेंटिव हॉस्पैटिलिटी के शेयर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। 

ये हैं कंपनी के प्रमोटर 

वेंटिव हॉस्पैटिलिटी की प्रमोटर कंपनियों में रियल एस्टेट कंपनी पंचशील रियलिटी और इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन शामिल हैं। इस कंपनी में 80.90 प्रतिशत शेयर इन दोनों कंपनियों के ही हैं। 

पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है Ventive Hospitality IPO

भारत और मालदीव में 11 होटल और रिसॉर्ट चलाने वाली इस कंपनी के आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट नहीं रखा गया है। आईपीओ में एक करोड़ के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।  यह कंपनी आईपीओ के माध्‍यम से जुटाए गए पैसों का उपयोग पुराने कर्ज चुकाने में करेगी। पिछले सितंबर तक इस कंपनी पर 3609 करोड़ 50 लाख रुपये का कर्ज चल रहा था। 

खुदरा निवेशकों के लिए भी रिजर्व है हिस्‍सेदारी 

कंपनी के आईपीओ की 75 फीसदी हिस्सेदारी योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) और 10 फीसदी हिस्सेदारी खुदरा निवेशकों के लिए सुरक्षित है। वहीं गैर संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए इसमें 15 फीसदी हिस्‍सेदारी तय है। ज्ञात हो कि वेंटिव हॉस्पॉटैलिटी कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष में 66 करोड़ 70 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था जबकि उससे पहले के साल में 15 करोड़ 70 लाख रुपये का मुनाफा कंपनी ने कमाया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...