back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GST कम होने से दूध-दही से लेकर गाड़ियां तक होंगी सस्ती, CM योगी ने बताया आम आदमी को कैसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर GST दरों में कटौती के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर GST दरों में कटौती के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए “दीपावली का तोहफा” है और 22 सितंबर से लागू होगा।

“वन नेशन, वन टैक्स से मिली राहत”

सीएम योगी ने बताया कि 2017 में जब GST आया, तब अलग-अलग सेस और टैक्स से व्यापारी व उपभोक्ता परेशान रहते थे। लेकिन “वन नेशन, वन टैक्स” व्यवस्था से टैक्स कलेक्शन बढ़ा है और अब देश का GST रजिस्ट्रेशन 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गया है।

यूपी में क्या-क्या होगा सस्ता?

मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स प्रणाली को आसान बनाया गया है। अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स दरें रहेंगी। इससे आम आदमी से लेकर उद्योगों तक को राहत मिलेगी। रोजमर्रा की चीज़ें: दूध, दही, पनीर, साइकिल, बच्चों का सामान, नोटबुक, पेंसिल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन। किसानों के लिए, ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और उपकरण। स्वास्थ्य क्षेत्र: बीमा पर GST पूरी तरह खत्म, दवाइयां, ऑक्सीजन और जांच किट पर टैक्स घटा। वाहन: गाड़ियों की खरीद पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया। कपड़े: अब कपड़े भी सस्ते मिलेंगे।

महंगाई से मिलेगी राहत

सीएम योगी ने कहा कि GST कटौती से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा। लोग ज्यादा खरीदारी कर सकेंगे और खपत की क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से खेती की लागत घटेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही घर बनाने से लेकर हाईवे निर्माण तक में भी खर्च कम होगा।

टैक्स कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश ने 22.80 लाख करोड़ रुपये का GST संग्रह किया है। 2017 से पहले यह सिर्फ 7 लाख करोड़ हुआ करता था। 2014 के पहले कुल टैक्स कलेक्शन 5.44 लाख करोड़ था, जो अब 305% बढ़ चुका है। GST घटने से आम आदमी की थाली, इलाज, वाहन, किसान और किचन सब कुछ सस्ता होगा। यूपी सरकार का दावा है कि इससे 2 लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ होने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...