नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अब उन मोबाईल नंबरों पर एक्शन होने वाल है जो आपके आपकी UPI से लिंक है लेकिन काफी समय से इनएक्टिव हैं। यह कदम फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया है। अगर आपने भी अपना नंबर अपने UPI से लिंक किया हुआ है लेकिन वह नंबर बंद है तो 31 मार्च तक उस नंबर को चालू करा लें। ऐसा नहीं करने पर 1 अप्रैल से आपका यूपीआई अकाउंट बंद किया जा सकता है।
इसके तहत बैंक 31 मार्च तक इनएक्टिव मोबाइल नंबर को अपने डेटाबेस से रिमूव कर देंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने धोखाधड़ी रोकने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म (DIP) पर उपलब्ध मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट (MNRL) का उपयोग करने का निर्देश दिया है। ऐसे नंबरों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है जिसके बाद उनपर एक्शन लेने के लिए कदम उठाया गया है।
आपका UPI भी हो सकता है बंद अगर…
- अगर आपने अपना मोबाईल नंबर बदल लिया है और बैंक में वह अभी तक अपडेट नहीं कराया है तो आपके ऊपर भी कार्यवाई हो सकती है और आपका यूपीआई अकाउंट भी बंद किया जा सकता है। अगर इससे बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले मोबाईल नंबर बैंक में अपडेट करा लें।
- जिन निष्क्रिय मोबाइल नंबरों का उपयोग कॉल, एसएमएस आदि जैसी सेवाओं के लिए नहीं किया गया है, उन्हें UPI नेटवर्क से हटा दिया जाएगा। 1 अप्रैल की तारीख में अगर आपका नंबर बैंक में भी वही है जो आपके यूपीआई से लिंक है तो आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली। इसके विपरीत स्थिति में आपका अकाउंट भी बंद कर दिया जाएगा।
- जिन लोगों ने अपने नंबर को बैंक में अपडेट किए बिना निष्क्रिय कर दिया है। वे यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।




