back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: ट्रेन का सफर और भी होगा महंगा, 1 जुलाई से बढ़ जाएगा AC और एक्सप्रेस ट्रेनों का टिकट

भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को झटका दिया है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से नया किराया लागू करने जा रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को झटका दिया है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से नया किराया लागू करने जा रही है। यह फैसला आम यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, इसमें एक राहत की बात यह भी है कि कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

नए टैरिफ में क्‍या हुआ बदलाव?

भारतीय रेलवे के नए टैरिफ के मुताबिक, सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class) में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं होगी। लेकिन अगर यात्रा 500 किलोमीटर से अधिक की है तो प्रति किलोमीटर आधा पैसा एक्‍स्‍ट्रा देना होगा इसके अलावा, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (Non-AC) में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

दैनिक यात्रियों को राहत 

इसी तरह, AC क्लास (AC Classes) के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है। इसमें प्रति KM 2 पैसे का इजाफा किया गया है। शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। मासिक सीजन टिकट (Monthly Season Ticket) की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

इन नियमों में भी किया बदलाव 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भारतीय रेलवे ने टिकट भुगतान के नियमों में खास बदलाव करने का फैसला लिया गया था। अब तक अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपकी यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चल पाता है कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। लेकिन अब रेलवे ने नए सिस्टम पर काम कर रहा है। रेलवे की और से कहा गया है कि कन्फर्म सीटों वाला चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा।

टिकट बुकिंग के नए सिस्टम को लेकर रेलवे ने अपने स्‍तर पर तैयारी शुरु कर दी है। इसे लेकर ट्रायल भी शुरू हो गया है। 6 जून से यह सिस्टम बीकानेर डिविजन में पायलट के तौर पर शुरू किया गया है। ये अभी एक ट्रेन तक सीमित है। आगे ओर इसका विस्‍तार किया जाएगा। इसका परिणाम सकारात्‍मक आया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुछ हफ्ते तक इसे आजमाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...