नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हर दिन की शुरुआत अब सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) सुबह 6 बजे ताज़ा दरें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए की विनिमय दर पर आधारित होती हैं। सरकार की यह पारदर्शी प्रणाली उपभोक्ताओं को सही जानकारी देती है।
पेट्रोल और डीजल के आज के रेट्स
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.12 ₹93.45
कोलकाता ₹100.25 ₹90.82
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39
बेंगलुरु ₹102.00 ₹88.94
हैदराबाद ₹107.50 ₹95.70
अहमदाबाद ₹94.89 ₹90.17
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पिछले दो साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। मई 2022 में केंद्र और राज्यों ने टैक्स में कटौती की थी। कच्चे तेल की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने पर भारत में कीमतें बढ़ती हैं। डॉलर-रुपया का भाव: रुपया कमजोर होने पर पेट्रोल-डीजल महंगा होता है। सरकारी टैक्स: केंद्र और राज्य दोनों टैक्स लगाते हैं। रिफाइनिंग लागत: कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने में खर्च आता है। मांग और आपूर्ति: त्योहार, गर्मी या सर्दी में मांग बढ़ने पर कीमतें ऊपर जाती हैं।
LPG रेट्स प्रमुख शहरों में इस तरह है
शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹1,884.50
मुंबई ₹912.50 ₹1,836.00
बेंगलुरु ₹915.50 ₹1,958.00
चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
कोलकाता ₹939.00 ₹1,988.50
पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों की वजह तेल की कमी नहीं है, बल्कि ‘कैश एंड कैरी’ मॉडल के तहत एडवांस पेमेंट की प्रक्रिया में मामूली बदलाव है।
सोना और चांदी के आज के रेट्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद सोना और चांदी में जोरदार उछाल देखा गया।
एमसीएक्स वायदा भाव
सोना: ₹1,46,460 प्रति 10 ग्राम (+3%)
चांदी: ₹2,32,898 प्रति किलोग्राम (+4%)
हाजिर सोना: 4,568.29 डॉलर प्रति औंस (+2.1%)
हाजिर चांदी: 73.94 डॉलर प्रति औंस (+3.8%)
प्रमुख शहरों में सोना और चांदी
शहर सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
पटना ₹1,42,370 ₹2,35,000
जयपुर ₹1,42,420 ₹2,35,000
कानपुर ₹1,42,920 ₹2,35,000
लखनऊ ₹1,42,920 ₹2,35,000
भोपाल ₹1,42,030 ₹2,35,860
चंडीगढ़ ₹1,43,880 ₹2,35,630
चांदी की प्योरिटी और निवेश
999.9 या 999: सबसे शुद्ध चांदी 925: स्टर्लिंग सिल्वर, 92.5% प्योरिटी 990 या 970: ज्वैलरी और कटलरी के लिए उपयुक्त वजन 10 ग्राम से 1 किलो तक उपलब्ध निवेश से पहले प्योरिटी, वजन और सर्टिफिकेशन चेक करें चांदी की कीमत मार्केट की स्थिति, सप्लाई और डिमांड के आधार पर बदलती रहती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है किसोना और चांदी में हाल की तेजी मजबूत रिकवरी का संकेत है। इसके पीछे बेहतर भू-राजनीतिक माहौल और अंतरराष्ट्रीय मार्केट सपोर्ट है। मिराए एसेट के प्रवीण सिंह के मुताबिक, निवेशकों को अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की उम्मीद दिख रही है। इसके कारण कच्चे तेल और डॉलर में नरमी आई, जिसका फायदा सोना और चांदी को मिला।




