back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फरवरी में देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में रही तेजी

नयी दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। कोविड-19 प्रतिबंधों में आयी ढील, नयी कारोबारी मांग और बड़ी बुकिंग के कारण देश के सेवा क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सूचकांक फरवरी में तेजी दर्शाता हुआ 51.8 पर पहुंच गया। गत जनवरी में सेवा क्षेत्र का पीएमआई सूचकांक 51.5 रहा था। इस सूचकांक में 50 से उपर रहना तेजी और 50 से नीचे रहना सुस्ती को दर्शाता है। आईएचएस मार्किट के मुताबिक फरवरी में नया कारोबार और उत्पाद काफी तेजी से बढ़ा तथा कारोबारी धारणा भी मजबूत रही। इसके बावजूद कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला फरवरी में भी जारी रहा। जुलाई 2021 के बाद सर्वाधिक छंटनी फरवरी में हुई है। सेवा क्षेत्र का लागत मूल्य और बिक्री मूल्य धीमी गति से बढ़ा। कुछ कंपनियों का कहना है कि प्रतिस्पर्धात्मक दबाव, कोविड-19 और अधिक कीमत के कारण सेवा क्षेत्र का विकास प्रभावित रहा। कुछ कंपनियों ने बताया कि विपणन के प्रयासों, मांग में तेजी और नये ग्राहकों के आने से बिक्री बढ़ी। हालांकि, लागत की कमी, महामारी और स्थानीय चुनावों के कारण नये कारोबारी मांग की गति सुस्त रही। फरवरी में विदेशी मांग कमजोर रही। सितंबर 2021 के बाद पहली बार विदेशी मांग में इतनी गिरावट देखी गयी। फरवरी में कंपनियों ने अधिक संचालन व्यय की बात की है। उनके मुताबिक रसायन, ऊर्जा, खाद्य पदार्थ, ईंधन, धातु, श्रम, प्लास्टिक और खुदरा मूल्य बढ़ने के कारण संचालन व्यय बढ़ा है। हालांकि संचालन व्यय जनवरी की तुलना में कम हुआ है। जनवरी में संचालन व्यय 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...