back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के बिजली संयंत्रों में नहीं है कोयले की कमी, 37.18 मिलियन टन कोयला भेजा गया

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला मंत्रालय के मुताबिक बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत का कोयला उत्पादन मई के पहले पखवाड़े के दौरान भी अपनी रिकॉर्ड उपलब्धि को जारी रखे हुए है। इस साल अप्रैल में किया गया उत्पादन तथा आपूर्ति पहले से और अधिक बढ़ गई है। मई के पहले पखवाड़े के दौरान, कुल कोयला उत्पादन बढ़कर 33.94 मिलियन टन (एमटी) हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 24.91 मिलियन टन के उत्पादन की तुलना में 36.23 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। 15 मई, 2022 तक कुल 37.18 मिलियन टन कोयला आपूर्ति के लिए भेजा गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 15.87 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को दिखाता है। अप्रैल, 2022 के पूरे महीने के लिए कुल (गैर सीआईएल कोयला उत्पादक इकाइयों सहित) 71.77 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया गया है, जो साल-दर-साल आधार पर 9.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहा है। देश में कुल कोयला उत्पादन अप्रैल 2022 में बढ़कर 67 मिलियन टन (एमटी) हो गया था, जिसमें 29.80 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोत्तरी हासिल की गई है। केंद्रीय कोयला मंत्रालय के मुताबिक कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने देश का कोयला उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अप्रैल 2022 के महीने में 53.47 मिलियन टन का अपना उच्चतम मासिक कोयला उत्पादन प्राप्त किया है, जो साल-दर-साल आधार पर 27.64 प्रतिशत की अधिकता है। 15 मई 2022 तक, कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन 26.35 मिलियन टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 19.60 मिलियन टन के उत्पादन से 34.44 प्रतिशत अधिक की सकारात्मक उपलब्धि है। मंत्रालय के मुताबिक सीआईएल से अप्रैल 2022 में 57.50 मिलियन टन कोयले का कुल प्रेषण हो चुका है, जो अप्रैल 2021 में 54.23 मिलियन टन था, जिससे 6.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। समेकित आंकड़ों के अनुसार, बिजली उत्पादन के लिए कुल प्रेषण (गैर सीआईएल उत्पादन सहित) अप्रैल 2021 में 52.32 मीट्रिक टन की तुलना में 61.69 मीट्रिक टन के स्तर पर रहा है, जिसमें 17.91 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हासिल की गई है। कोयला मंत्रालय का कहना है कि वह निरंतर आर्थिक विकास और मौसमी कारकों के कारण देश में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन बढ़ाने तथा इसे गंतव्य स्थल तक तेजी से पहुंचाने के लिए सभी प्रयास जारी रखे हुए है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...