back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महानगर के लोग भी अब चखेंगे बिहार के मुजफ्फरपुर की रसभरी लीची का स्वाद

मुजफ्फरपुर, 19 मई (आईएएनएस)। मुजफ्फरपुर की रसभरी शाही लीची का स्वाद अब केवल बिहार के लोग ही नहीं चखेंगे, बल्कि कई राज्यों के लोग भी इसका लुत्फ उठाएंगे। बिहार की लीची अब हवाई जहाज से महानगरों तक पहुंचेगी। बिहार की लीची दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के माध्यम से 20 मई से वाया दरभंगा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद भेजने के लिए शुरूआत की जाएगी। एयर कंपनी ने बिहार लीची उत्पादक संघ से करार किया है। करार के मुताबिक कंपनी छह टन लीची रोज इन महानगरों में 40 रुपये प्रति किलो भाड़ा के हिसाब से भेजेगी। बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद ने बताया कि दरभंगा से हवाई मार्ग से लीची भेजने से किसान और व्यवसायियों को लाभ की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ट्रेन और ट्रक से लीची भेजे जाने के बाद लीची के खराब होने की आशंका रहती है। अब लीची एक ही दिन में महानगर पहुंच जाएगी, इसलिए यह ताजा रहेगी। महानगर में इसकी कीमत 18 सौ रुपये से दो हजार रुपये बॉक्स तक आसानी से मिल जाएगी। दरभंगा एयरपोर्ट पर 20 मई से लीची भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी दरवाजे पर शेड बनाया गया है, जहां से कार्गो में लीची की बुकिंग होगी। इन महानगरों में रहने वाले लोगों को भी आसानी से उनकी मनपसंद लीची उपलब्ध हो सकेगी। हवाई मार्ग से चंद घंटों में लीची सैकड़ों किलोमीटर दूर तक पहुंच जाएगी। उनके सड़ने-गलने का भी खतरा नहीं रहेगा। 16 जून तक किसान अपनी लीची हवाई जहाज से भेज सकेंगे। इधर, अध्यक्ष बच्चा प्रसाद ने कहा कि पवन एक्सप्रेस से भी लीची भेजने की तैयारी की जा रही है। एक्सप्रेस में पार्सल वैन जोड़ने के लिए रेलवे ने अपनी सहमति दे दी है। दरभंगा एयरपोर्ट से लीची अन्य राज्यों में भेजे जाने से किसान भी खुश हैं। किसानों ने बताया कि समय पर लीची बिक जाने से उनकी आमदनी बढ़ेगी। इससे लीची उत्पादन के प्रति किसानों का लगाव भी बढ़ेगा। लीची उत्पादक मनोहर ने बताया कि समय पर लीची नहीं बिकने की स्थिति में कई वर्ष आमदनी कम हो जाती है। अब हवाई मार्ग से लीची को बाहर भेजा जाएगा तो इसकी मांग भी बढ़ेगी। लीची को अब बड़ा बाजार मिलने पर उत्पादकों की आमदनी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर की लीची देश और विदेश में भी अपने खास स्वाद के लिए चर्चित है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...