back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: खुलते ही गिरा बाजार, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इतने शेयर गिरे

Today Share Market Update: घरेलू शेयर बाजार आज भी भारी गिरावट की राह पर हैं। वैश्विक बाजारों पर बने दबाव के बीच आज घरेलू दोनों प्रमुख सूचकांकों ने तगड़े नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार आज भी भारी गिरावट की राह पर हैं। वैश्विक बाजारों पर बने दबाव के बीच आज घरेलू दोनों प्रमुख सूचकांकों ने तगड़े नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स खुलते ही 400 अंक से ज्यादा गिरा। चंद मिनटों के बाद बाजार का नुकसान और बढ़ा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 450 अंक गिर चुका था। सूचकांक 65450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था। निफ्टी 125 अंक गिरकर 19550 अंक के पास आ चुका था।

खराब शुरुआत के प्री-ओपन सेशन में मिले थे संकेत

बाजार के ऊपर प्री-ओपन सेशन से काफी दबाव दिख रहा था। प्री-ओपन सेशन में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स करीब 500 अंक (0.75 फीसदी) के नुकसान में था। निफ्टी 150 अंक लुढ़का था। गिफ्टी सिटी में निफ्टी का फ्यूचर अच्छे-खासे नुकसान में कारोबार कर रहा था। कुल मिलाकर बाजार के खुलने से पहले सारे इशारे इस बात के थे कि आज बाजार की शुरुआत खराब हो सकती है।

कल लुढ़के थे घरेलू बाजार

बुधवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट दिखी थी। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 551 अंक से ज्यादा गिरकर 65877 अंक पर आकर बंद हुआ था। एनएसई (NSE) का निफ्टी 140 अंक से ज्यादा (करीब 0.71 फीसदी) गिरकर 19671 अंक पर आया था। सप्ताह की शुरुआत से घरेलू बाजार पर दबाव दिख रहा है।

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट

वैश्विक बाजार में भी प्रेशर बना है। बुधवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.98 फीसदी की गिरावट थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.62 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 1.34 फीसदी की गिरावट आई थी। आज एशियाई बाजार भी भारी नुकसान में हैं। जापान का निक्की 1.86 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 1.88 फीसदी नुकसान में है।

लगभग सारे बड़े शेयर गिरकर खुले

आज लगभग सारे बड़े शेयर नुकसान के साथ कारोबार शुरू किए। शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर गिरे हैं। इंडसइंड बैंक 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती में है। एचसीएल टेक और आईटीसी में हल्की तेजी है। दूसरी ओर विप्रो 3 फीसदी नुकसान में है। टाटा स्टील 2 फीसदी लुढ़का है। पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...