back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाटा संस के प्रमुख चंद्रशेखरन बने एयर इंडिया के चेयरमैन (लीड-1)

नई दिल्ली/मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। समूह के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। टाटा संस द्वारा हाल ही में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया गया था, जिसके बाद इसके चेयरमैन की खोज जारी थी। हालांकि अब बोर्ड बैठक में इस शीर्ष पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। इस महीने की शुरुआत में, तुर्की एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख मेहमत इल्कर आयसी, जिन्हें एयर इंडिया के नए सीईओ-एमडी के रूप में नामित किया गया था, उन्होंने पद ग्रहण करने से इनकार कर दिया था। आयसी ने अपने इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया था। पिछले महीने, टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयर इंडिया ने आयसी को एयरलाइन के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। उस समय, आयसी ने इस पद को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइन का नेतृत्व करने और टाटा समूह में शामिल होने के विशेषाधिकार को स्वीकार करने के लिए खुश और सम्मानित हैं। उनकी ओर से 1 अप्रैल या उससे पहले कार्यभार संभालने की उम्मीद थी। आयसी (51), हाल तक तुर्की एयरलाइंस के अध्यक्ष थे और उससे पहले इसके निदेशक मंडल में भी थे। हाल ही में, टाटा समूह ने एक नीलामी में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर केंद्र सरकार से कर्ज में डूबी सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को खरीदा और 27 जनवरी को इसने एयरलाइंस का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...