back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंद्रबिला कोयला ब्लॉक के लिए तीसरी बार निविदा जारी करने की तैयारी में तमिलनाडु सरकार

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सरकारी विद्युत उत्पाद कंपनी पर्यावरण मंत्रालय और बोलीदाताओं की उदासीनता के पेंच में फंसे ओडिशा के चंद्रबिला कोयला ब्लॉक के लिए तीसरी बार निविदा जारी करने की तैयारी में है। पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने में होने वाली देर को देखते हुए कंपनी ने कोल ब्लॉक के उस क्षेत्र में खनन की योजना बनायी है, जो वन क्षेत्र में नहीं है और इसके लिए इस माह के अंत तक निविदा जारी की जायेगी। चंद्रबिला ब्लॉक ओडिशा में है। तमिलनाडु की विद्युत उत्पादन एवं वितरण कंपनी को साल 2016 में यह ब्लॉक आवंटित किया गया था। उसे इस खदान को 35 साल की लीज पर दिया गया है, जिसमें इसे विकसित करने में लगने वाला समय भी शामिल है। चंद्रबिला कोल ब्लॉक 9.32 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें से करीब पांच वर्ग किलोमीटर का इलाका क्षेत्र वन क्षेत्र नहीं है और शेष इलाका वन क्षेत्र है। कोल ब्लॉक के करीब 50 फीसदी इलाके के वन क्षेत्र में होने के कारण इस पर पर्यावरण संबंधी नियमों की सख्ती अधिक है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वन क्षेत्र में पड़ने वाले इस ब्लॉक के हिस्से के लिए अब भी हरी झंडी नहीं दिखायी है। कंपनी इस ब्लॉक के लिए इससे पहले भी दो बार निविदा जारी कर चुकी है लेकिन निविदा की राशि कम होने के कारण किसी भी बोलीदाता ने इसमें रूचि नहीं दिखायी। कंपनी के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि इस बार बोलीदाताओं को परियोजना विकसित करने के लिए खुद ही राशि तय करने की अनुमति दी जायेगी। यह एक कैप्टिव खदान है और यहां से उत्पादित कोयले का इस्तेमाल कंपनी अपनी बिजली उत्पादन संयंत्रों में करेगी। इस कोल ब्लॉक में 896.16 मिलियन टन कोयला रिजर्व है और कंपनी को हर साल 10 मिलियन टन कोयला उत्पादित करने की अनुमति प्राप्त है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...