back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी वी नरेंद्रन ने 2021-22 के लिए सीआईआई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी वी नरेंद्रन ने 2021-22 के लिए सीआईआई के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ उदय कोटक से पदभार ग्रहण किया। नरेंद्रन कई वर्षों से राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सीआईआई के साथ जुड़े हुए हैं। वह 2016-17 के दौरान सीआईआई पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष थे और सीआईआई झारखंड के अध्यक्ष होने के अलावा नेतृत्व और मानव संसाधन पर सीआईआई राष्ट्रीय समितियों का नेतृत्व किया है। वह 2020-21 के लिए सीआईआई के नामित अध्यक्ष भी थे। नरेंद्रन आईआईएम कोलकाता और एनआईटी त्रिची के पूर्व छात्र हैं। बजाज फिनसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव बजाज अब 2021-22 के लिए सीआईआई के अध्यक्ष पद के लिए नामित हैं। वे कई वर्षों से क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सीआईआई के साथ जुड़े हुए हैं। बजाज 2019-20 के दौरान सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष थे और उन्होंने बीमा और पेंशन पर सीआईआई राष्ट्रीय समितियों और फिनटेक पर सीआईआई टास्कफोर्स का नेतृत्व किया है। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ पवन मुंजाल ने 2021-22 के लिए उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह लगभग 30 वर्षों से सीआईआई के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵