back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swiggy IPO: फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ला रही आईपीओ, जानिए क्या है इसका प्लान?

Swiggy Share Bazaar Listing: स्विगी की नजर अगले साल के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर है। महीनों तक इस प्रक्रिया को रोकने के बाद अब अपने मूल्यांकन को रिव्यू करने के लिए बैंक के साथ बातचीत कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी 8 बैंकों के साथ बातचीत कर अपना मूल्यांकन करने में जुटी है। 2024 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होने पर फोकस कर रही है। बता दें स्विगी की प्रतिद्वंदी कंपनी जोमोटो पहले ही शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी है। इस साल जोमोटो के शेयर्स में अब तक 54.8% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस कारण स्विगी ने भी शेयर बाजार में लिस्टिंग की गतिविधियां तेज कर दी हैं।

2022 में स्विगी का वैल्यूएशन था 10.7 बिलियन डॉलर

सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टबैंक सपोर्टेड फूड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी स्विगी की नजर अगले साल के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर है। स्विगी ने कमजोर मार्केट की वजह से महीनों तक इस प्रक्रिया को रोकने के बाद अब अपने मूल्यांकन को रिव्यू करने के लिए 8 बैंकरों के साथ बातचीत कर रही है। 2022 में लास्ट फंड रेजिंग के दौरान स्विगी का वैल्यूएशन 10.7 बिलियन डॉलर था, लेकिन भारतीय स्टार्टअप्स ने फंडिंग की कमी और बढ़े मूल्यांकन के बारे में कई इनवेस्टर्स की चिंताओं के बीच खुद की आईपीओ लाने की योजना को रोक दी थी।

मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका कर सकते हैं इनवेस्ट

पिछले कुछ समय में वैश्विक और भारतीय बाजारों में तेजी आने के बाद स्विगी ने अपना आईपीओ लाने पर काम शुरू किया है। इसके लिए सितंबर की शुरुआत में निवेश बैंकों को बुलाकर कर खुद की आईपीओ योजना फिर से शुरू की है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार इनवेस्टमेंट बैंकर्स में मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका शामिल हैं।

अगले साल जुलाई-सितंबर के बीच शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी

आईपीओ योजना के लिए बेंचमार्क के रूप में स्विगी 10.7 बिलियन डॉलर के अंतिम फंडिंग राउंड वैल्यूएशन का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन कंपनी ने अब तक संभावित हिस्सेदारी बिक्री या फाइनल वैल्यूएशन पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है। एक फाइलिंग में बताया गया है कि स्विगी में शेयरधारक इनवेस्को ने मई में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 5.5 बिलियन डॉलर का आकलन किया था। सूत्रों के मुताबिक स्विगी का लक्ष्य 2024 के जुलाई-सितंबर के बीच शेयर बाजार में लिस्ट होना है। स्विगी के प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो के शेयरों में 54.8% की बढ़ोतरी, इस बात का संकेत है कि भारत के वित्तीय बाजारों में निवेशकों का विश्वास लौट रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵