back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय शेयर बाजार ने आज तेजी की हैट्रिक बनाई। लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ। आज बीएसई का सेंसेक्स 84.45 अंकों की उछाल के साथ 0.17 फीसदी चढ़कर 49746.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई के निफ्टी में 54.75 अंकों की तेजी रही और ये 0.37 फीसदी की उछाल के साथ 14973.8 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स 224 अंक ऊपर 49885 पर और निफ्टी 56 अंक ऊपर 14875.65 पर खुला था। आज के शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में अच्छी तेजी का रुख बना रहा। इसके कारण इंट्रा डे ट्रेडिंग में सेंसेक्स अच्छी उछाल लेते हुए 50118 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के कारण और बैंकिंग शेयरों में आए दबाव की वजह से बाजार की ये बढ़त कायम नहीं रह सकी। कारोबार के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के हावी हो जाने से दिन की बढ़त कायम नहीं रह सकी। इसकी वजह से दिन का कारोबार बंद होते वक्त सेंसेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर 49746.21 के स्तर पर आ गया। आज सेंसेक्स में 30 में 14 शेयर गिरकर बंद हुए। इंडेक्स में शामिल शेयरों में टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा चार चार फीसदी की बढ़त बनी, वहीं ओएनजीसी और पावर ग्रिड के शेयर एक एक फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें, तो इस इंडेक्स में शामिल जेएसडब्लू स्टील का शेयर सबसे फायदे में रहा। ये शेयर नौ फीसदी की बढ़त के साथ एक साल के सबसे ऊंचे भाव 616.20 पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.9 फीसदी ऊपर चढ़कर 4494 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह आज के कारोबार में आईटी शेयरों भी अच्छी खरीदारी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कुल 3085 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1873 शेयर बढ़त और 1046 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी बढ़कर 209.50 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कल 208.24 लाख करोड़ रुपये था। हिन्दुस्थान समाचार/ योगिता/ पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵