back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जोरदार शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार! दिखी तूफानी तेजी, Sensex 600 अंक उछला, Reliance का दिखा जलवा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ शुरुआत की। BSE का सेंसेक्स 400 अंक की छलांग लगाकर खुला और कुछ ही मिनटों में 650 अंक तक उछल गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंक की छलांग लगाकर खुला और कुछ ही मिनटों में 650 अंक तक उछल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी ग्रीन जोन में खुला और मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।

रिलायंस ने दिखाई दमदार तेजी

शुरुआती कारोबार में देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रिलायंस का शेयर 3 फीसदी तक उछल गया और खबर लिखे जाने तक यह 1339.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 18.13 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 79,212.53 के मुकाबले 79,343.63 पर ओपनिंग की और थोड़ी ही देर में 79,932 तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी ने भी 24,039.35 के मुकाबले 24,070.25 पर शुरुआत की और जल्द ही 24,200 के करीब कारोबार करता नजर आया। कारोबार के शुरुआती घंटे में 1321 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। वहीं, 1213 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 174 शेयर स्थिर रहे।

इन शेयरों में दिखी तेजी और गिरावट

तेजी वाले शेयर: Reliance Industries, Dr Reddy’s Labs, M&M, Bharat Electronics, Trent,गिरावट वाले शेयर: Shriram Finance, HCL Tech, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Nestle मिडकैप शेयरों में Mazgaon Dock (5.08%), Kalyan Jewellers (3.75%), Ajanta Pharma (2.90%) और Lupin (2.70%) बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में Barbeque Nation में 9.37% और DCB Bank में 7.10% की जोरदार तेजी रही। हालांकि, बीते शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 588.90 अंक गिरकर 79,212.53 पर और निफ्टी 207.35 अंक फिसलकर 24,039.35 पर बंद हुआ था। फिर भी पूरे हफ्ते बाजार ने बढ़त बनाई थी। एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले। गिफ्ट निफ्टी और जापान का निक्केई इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंगसैंग थोड़ा दबाव में रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...