back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market : शेयर बाजार की चाल में आज दिखी जबरदस्त उठापटक, US मार्केट का दिखा असर

आज, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार की शुरुआत तो बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार की शुरुआत तो बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए। यह गिरावट अमेरिका के बाजारों में आई बड़ी गिरावट के असर के रूप में देखी जा रही है।

US बाजार की गिरावट का पड़ा असर

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones 2.48%, S&P 500 2.36% और Nasdaq 2.55% की गिरावट के साथ बंद हुए। खासतौर पर टेक्नोलॉजी सेक्टर के ‘Magnificent Seven’ कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटे। इस गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी साफ नजर आया।

सेंसेक्स-निफ्टी की झूला झूलती चाल

सेंसेक्स: 79,728 पर खुला, कुछ ही देर में गिरकर 79,284 पर आ गया। फिर वापस उछलकर 200 अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी: 24,185 की बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 24,072 तक फिसला और फिर तेजी के साथ लौटा। इस झूला झूलती चाल ने निवेशकों को लगातार चौंकाया।

सोमवार को आई थी तूफानी तेजी

बीते सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स: 1000 अंकों से ज्यादा उछलकर 800 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी: 300 अंक से ज्यादा चढ़ा था।

बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई थी, लेकिन आज इन शेयरों में थोड़ी सुस्ती नजर आई।

कौन से शेयर गिरे?

शुरुआती कारोबार में कुछ बड़े शेयर फिसलते नजर आए IndusInd Bank: 5% की गिरावट Infosys: 2% नीचे Whirlpool, CG Power, Biocon: लगभग 1.5% की गिरावट Gensol, Fusion, Cupid: 3% से 5% की गिरावट के साथ खुले कुछ शेयरों ने बाजार को सहारा भी दिया Eternal, Kotak Bank, HDFC Bank, Tata Steel, Tech Mahindra: 1% से 3% की तेजी, Dixon, Maxhealth, NHPC (Midcap शेयर): 2.5% से 4% तक की बढ़त आज का बाजार संकेत देता है कि विदेशी बाजारों का असर भारतीय बाजार पर भी तेज़ी से पड़ता है। साथ ही, निवेशकों को अलर्ट रहना होगा क्योंकि बाजार की दिशा मिनटों में बदल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...