back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों वाला BSE का सेंसेक्स 304 अंक की बढ़त के साथ 82,530 के स्तर पर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों वाला BSE का सेंसेक्स 304 अंक की बढ़त के साथ 82,530 के स्तर पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी 50 करीब 88 अंक चढ़कर 25,512 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 82,711 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 138 अंक उछलकर 25,563 के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को आई थी बड़ी गिरावट

मंगलवार, 24 फरवरी को बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गई थी। सेंसेक्स 1068 अंक गिरकर 82,225 पर बंद हुआ था। निफ्टी 288 अंक फिसलकर 25,424 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक, आईटी, ऑटो और मिडकैप शेयरों में कमजोरी रही थी, जबकि एफएमसीजी सेक्टर में हल्की मजबूती देखी गई थी। टॉप गेनर, टेक महिंद्र, टीसीएस, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टॉप लूजर, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, मारुति, एसबीआई, Centum Electronics Limited को Hindustan Aeronautics Limited से यूटिलिटी हेलीकॉप्टर-मैरीटाइम (UH-M) प्लेटफॉर्म के लिए एईएसए रडार सिस्टम डिजाइन और डेवलपमेंट का बड़ा ऑर्डर मिला है।

रेल विकास निगम लिमिटेड

Rail Vikas Nigam Limited को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी रेलवे पावर सिस्टम डिजाइन, सप्लाई और जांच का काम करेगी। यह ऑर्डर निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। The Great Eastern Shipping Company Limited ने “जग प्राणेश” नाम का मध्यम दूरी का टैंकर जहाज खरीदा है। यह जहाज 51,565 डेडवेट टन वजन ले जाने में सक्षम है। इससे कंपनी की क्षमता और मजबूत होगी। Aurobindo Pharma ने एंगेनरा बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शुरू की है। इसका उद्देश्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और फार्मा उत्पादन को मजबूत करना है। पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद बाजार में आज रिकवरी देखने को मिली है। आईटी और पावर सेक्टर में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। हालांकि, निवेशकों को वैश्विक संकेतों और सेक्टर आधारित खबरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन बुधवार की शुरुआत ने निवेशकों को राहत दी है। अब देखना होगा कि यह तेजी दिनभर टिकती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...