back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: शेयर बाजार की लाल निशान से हुई शुरुआत, Sensex 425 अंक टूटा; Nifty भी फिसला

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर खुले।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की सतर्कता और आईटी शेयरों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव देखने को मिला।

कैसा रहा बाजार का हाल

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 265 अंक गिरकर 83,968 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 करीब 47 अंक टूटकर 25,906 पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:23 बजे तक सेंसेक्स लगभग 381 अंक नीचे 83,851 पर और निफ्टी 107 अंक गिरकर 25,846 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के कारोबार में एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और पावरग्रिड के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एटरनल और इंडिगो के शेयरों में गिरावट रही, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। 11 फरवरी को बाजार का प्रदर्शन मिश्रित रहा था। सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 84,233 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,953 के स्तर पर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। उस दिन बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी रही, लेकिन आईटी शेयर कमजोर रहे थे। नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने एथर एनर्जी में अपनी 1.92% हिस्सेदारी बेच दी है। इस डील में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और मोतीलाल ओसवाल जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया। इससे संकेत मिल रहा है कि कंपनी में घरेलू निवेशकों की रुचि बनी हुई है।

तिमाही नतीजों में सुधार

एथर एनर्जी के हालिया तिमाही नतीजों में घाटा घटकर 85 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 198 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय बढ़कर 996 करोड़ रुपये पहुंच गई और इस दौरान 67,851 वाहनों की बिक्री हुई। 11 फरवरी को कंपनी का शेयर 1.53 फीसदी गिरकर 715.65 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि पिछले एक महीने में निवेशकों को करीब 13 फीसदी और तीन महीने में 8 फीसदी का रिटर्न मिला है। वैश्विक संकेतों और सेक्टर आधारित बिकवाली के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर ट्रेड करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...