नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच हुई अहम टैरिफ डील का असर मंगलवार, 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में साफ नजर आया। प्री-मार्केट ओपनिंग से ही बाजार ने मजबूत संकेत दिए और कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद निवेशकों में भारी उत्साह दिखा।
प्री-मार्केट में ही मिल गया तेजी का संकेत
प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स करीब 3600 अंकों की तेजी दिखा रहा था, जबकि निफ्टी भी 1000 अंकों से ज्यादा उछाल के संकेत दे रहा था। India-US Trade Deal को भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के लिए पॉजिटिव मानते हुए निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में ऐतिहासिक छलांग
मार्केट ओपन होते ही सेंसेक्स 2300 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, वहीं कुछ ही समय में यह बढ़त 3600 अंक तक पहुंच गई। निफ्टी इंडेक्स भी 700 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेक्टर्स हरे निशान में रहे।
किन सेक्टर्स में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
टैरिफ कट का फायदा खासतौर पर उन सेक्टर्स को मिला, जो ग्लोबल ट्रेड और एक्सपोर्ट से जुड़े हैं। बैंकिंग, ऑटो, मेटल, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी इन सेक्टर्स में खरीदारी का दबाव ज्यादा रहा।
सोमवार को भी बाजार रहा था मजबूत
इससे पहले सोमवार, 2 फरवरी को भी शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 943.52 अंक (1.17%) की बढ़त के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ था निफ्टी 50 262.95 अंक 1.06% चढ़कर 25,088.40 के स्तर पर बंद हुआ था सोमवार के कारोबार में बीएसई के टॉप गेनर रहे पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो। वहीं टॉप लूजर की सूची में एक्सिस बैंक, टाइटन, टीसीएस और ट्रेंट शामिल रहे। निफ्टी आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी बनी रही।





