back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: शेयर बाजार हुआ धड़ाम! Sensex 451 अंक टूटा, Nifty 50 भी लाल निशान में पहुंचा

हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए खराब रही। सोमवार को खुलते ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए खराब रही। सोमवार को खुलते ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 13 अक्टूबर को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 451 अंक टूटकर 82,049.16 पर खुला। निफ्टी 50 भी 108 अंक गिरकर 25,177.30 पर ट्रेडिंग शुरू की। सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 253 अंक नीचे 82,247 पर और निफ्टी 74 अंक गिरकर 25,211 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स: भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इटरनल, बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स: टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंफोसिस (INFY) बीईएल (BEL) सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। आईटी, मेटल, रियल्टी और ऑयल-गैस सेक्टर के शेयरों में 1% तक की गिरावट देखी जा रही है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। वैश्विक बाजारों में भी गिरावट का असर भारतीय मार्केट पर दिख रहा है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली जापान का निक्केई 1.01% गिरकर 48,088 पर कोरिया का कोस्पी 1.26% नीचे 3,564 पर हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14% टूटकर 25,463 पर चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30% गिरकर 3,846 पर ट्रेड कर रहा है।अमेरिकी बाजार भी कमजोर रहे 10 अक्टूबर को Dow Jones 1.90%, Nasdaq Composite 3.56% और S&P 500 2.71% टूटे।

एफआईआई और डीआईआई का मूवमेंट

10 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FII) ने 459.20 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 1,707.83 करोड़ की खरीदारी की। हालांकि, अक्टूबर महीने में अब तक FII ने कुल ₹213 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DII ने ₹11,797 करोड़ की नेट खरीदारी की है। सितंबर में FII ने जहां ₹35,301 करोड़ की बिकवाली की थी, वहीं DII ने ₹65,343 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

 शुक्रवार को रहा था बाजार में उछाल

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 अक्टूबर) को बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 82,500.82 पर बंद हुआ था। निफ्टी 103 अंक बढ़कर 25,285.35 पर पहुंचा था। उस दिन PSU बैंक, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी आई थी। हालांकि, मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही थी Hind Copper के शेयर 6% तक लुढ़क गए थे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार पर दबाव दिख रहा है। वैश्विक गिरावट, कमजोर आईटी शेयर और मेटल सेक्टर की सुस्ती ने सेंसेक्स और निफ्टी को नीचे धकेल दिया है। अगर ग्लोबल मार्केट्स में स्थिति नहीं सुधरी, तो आने वाले सत्रों में गिरावट और बढ़ सकती

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵