back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

बुधवार, 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर मजबूती के साथ शुरुआत की। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली।

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर मजबूती के साथ शुरुआत की। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स सुबह करीब 296 अंक की बढ़त के साथ 76,367 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 भी 50 अंक से ज्यादा उछलकर 23,632 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार में बढ़ी तेजी

बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद तेजी और मजबूत हो गई। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 460 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,500 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी 100 से ज्यादा अंक उछलकर 23,690 के करीब ट्रेड करता दिखा। इस तेजी से निवेशकों का भरोसा मजबूत होता नजर आ रहा है।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा खरीदारी

बाजार की तेजी में कुछ बड़े शेयरों का अहम योगदान रहा। टॉप गेनर्स में शामिल रहे IndiGo. TCS, HCL Tech Mahindra & Mahindra, Power Grid वहीं दूसरी ओर कुछ शेयरों में कमजोरी भी देखने को मिली। टॉप लूजर्स में शामिल रहे: Tata Steel, HDFC Bank ICICI Bank इससे पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 172 अंक की बढ़त के साथ 23,581 पर क्लोज हुआ था। उस दिन भी ज्यादातर सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बुधवार को बैंकिंग, ऑटो, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही, जबकि FMCG और IT सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी यह संकेत देती है कि फिलहाल निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक्सपर्ट्स निवेशकों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵