back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: शेयर बाजार की तेजी के साथ हुई शुरुआत: Sensex 187 अंक और Nifty 65 अंक चढ़ा, सभी सेक्टर्स में तेजी

आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 187.6 अंकों की मजबूती के साथ 82,441 पर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 187.6 अंकों की मजबूती के साथ 82,441 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 65 अंकों की उछाल के साथ 25,138 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान में दिखे, जिससे निवेशकों के चेहरे पर रौनक आ गई।

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

शुरुआती बढ़त में जिन कंपनियों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया, उनमें सन फार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं. वहीं, कुछ शेयरों में हल्की सुस्ती भी रही जैसे HCL टेक, इटरनल, अल्ट्राटेक और ICICI बैंक. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.61% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.76% की तेजी दर्ज की गई. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, फार्मा, रियल्टी, तेल एवं गैस, और एनर्जी सेक्टर सभी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

सोमवार को बाजार में गिरावट का माहौल

इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 82,253 पर और निफ्टी 67 अंक लुढ़ककर 25,082 पर बंद हुआ था. निवेशकों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों, चीन की जीडीपी और कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर असमंजस का माहौल था।

एशियाई बाजार से मिले पॉजिटिव संकेत

मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूती दिखी. चीन की मजबूत GDP रिपोर्ट ने बाजार को सपोर्ट किया. जापान का निक्केई 0.4% चढ़ा टॉपिक्स इंडेक्स में 0.3% की बढ़त कोस्पी में 0.29% और ASX 200 में 0.6% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन बाजार अभी भी ग्लोबल घटनाओं, कंपनियों के नतीजों और आर्थिक आंकड़ों को लेकर सतर्क है. आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. शेयर बाजार ने आज मजबूती दिखाई है,आने वाले कुछ दिन आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं के हिसाब से बाजार की दिशा तय करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵