back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: बाजार में लौटी रौनक! 160 अंकों की बढ़त के साथ खुला Sensex , लेकिन आदित्य बिड़ला फैशन को लगा झटका

बुधवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत राहत भरी रही। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ग्रीन जोन में खुला। बीएसई सेंसेक्स में करीब 160 अंकों की तेजी आई, जबकि निफ्टी भी 24,550 के पार खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बुधवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत राहत भरी रही। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ग्रीन जोन में खुला। बीएसई सेंसेक्स में करीब 160 अंकों की तेजी आई, जबकि निफ्टी भी 24,550 के पार खुला।

एक दिन पहले बड़ी गिरावट से टूटा था बाजार का भरोसा

मंगलवार को बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 81,000 के आसपास बंद हुआ था। निफ्टी भी 174 अंकों की गिरावट के साथ 24,542.50 पर आ गया था। गिरावट की वजह रही विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और चौतरफा बिकवाली का माहौल आज बाजार के सकारात्मक रुख के बावजूद, आदित्य बिड़ला फैशन (AB Fashion) के शेयरों में 8% की गिरावट आई है। इसके अलावा, टाटा टेक, Indegene, और Alkem Labs जैसे शेयरों पर भी आज निवेशकों की नजर बनी हुई है।

वैश्विक बाजार से मिला सहारा

अमेरिका के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई। डाउ जोंस में 200 अंकों की बढ़त नैस्डैक में करीब 1% का उछाल खासतौर पर एनवीडिया जैसी चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आई तेजी ने निवेशकों को उत्साहित किया।

RBI की मीटिंग शुरू, हो सकती है रेपो रेट में कटौती

आज से RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुरू हो गई है, जो 4 जून से 6 जून तक चलेगी। पिछली बार रेपो रेट 6% किया गया था। संभावना है कि RBI इस बार भी 0.25% की कटौती कर सकता है। ऐसा होने पर रेपो रेट 5.75% हो जाएगा। इससे होम लोन और कार लोन की EMI कम हो सकती है, जो आम लोगों के लिए राहत की खबर होगी। बाजार में आज फिर से रौनक दिखी है, लेकिन निवेशकों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। RBI की नीतियों पर आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...