back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: PM मोदी के GST सुधारों का असर दिखा शेयर बाजार में, Sensex 1100 अंक उछला, Nifty 25,000 के पार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त शुरुआत की। PM मोदी के GST सुधारों के ऐलान और वैश्विक सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट की तरह भागे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधारों के ऐलान और वैश्विक सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट की तरह भागे।

Sensex – Nifty ने भरी उड़ान

बीएसई का Sensex 1096.99 अंक चढ़कर 81,694.65 पर खुला। और फिर अचानक मिनटों में ही 1100 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 81,713.30 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 24,631.30 के लेवल से उछलकर 24,938.20 पर खुला और कुछ ही देर में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 25,000.80 के स्तर पर पहुंच गया।

GST सुधारों से बढ़ा उत्साह

पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि दिवाली तक जीएसटी दरों में बड़े बदलाव होंगे। अब ज्यादातर सामानों पर टैक्स स्लैब 5% से 18% के बीच रहने की संभावना। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे कीमतों में राहत और खपत में बढ़ोतरी होगी।

ऑटो और सीमेंट सेक्टर में जोरदार तेजी

ऑटोमोबाइल और सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी। Maruti (+7.27%), TVS Motors, Hero MotoCorp, Eicher Motors, M&M जैसे शेयर उछले। सीमेंट कंपनियों में भी मजबूती, क्योंकि इन पर अभी 28% जीएसटी है और कटौती की उम्मीद है।

लार्ज कैप और बैंकिंग शेयरों की दौड़

Bajaj Finance (+6%), Bajaj Finserv (+4.66%), Trent (+3.82%), HUL (+3.36%), Tata Motors (+2.40%) में उछाल। बैंकिंग सेक्टर में Axis Bank, Kotak Bank, ICICI Bank और HDFC Bank के शेयर भी तेजी से ऊपर गए। Reliance Industries में भी 1.30% की मजबूती दिखी। एशियाई बाजारों में तेजी और Gift Nifty में 333 अंकों की उछाल पहले ही संकेत दे रहे थे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से भी बाजार में सकारात्मक माहौल बना। सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत ने निवेशकों में उत्साह भर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ऑटो, सीमेंट और बैंकिंग सेक्टर पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार ने मजबूती...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵