back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: शुरुआती कारोबार में बाजार की फ्लैट शुरुआत, Sensex में हल्की तेजी, Nifty 26,000 के करीब खुला

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 66.76 अंकों की हल्की तेजी दर्ज की गई और यह 84,845.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 14.25 अंक की बढ़त के साथ 25,980.30 पर खुला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। सुबह करीब 9:15 बजे, बीएसई सेंसेक्स 66.76 अंक बढ़कर 84,845.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 14.25 अंक की बढ़त के साथ 25,980.30 पर खुला।

इन शेयरों में रही तेजी

शुरुआती कारोबार में SBI, भारती एयरटेल, टाइटन और L&T जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती देखने को मिली। वहीं, इंडिगो, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ONGC के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को रही थी जोरदार तेजी

सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सेंसेक्स 567 अंक उछलकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,900 के पार निकल गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़े और इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। साथ ही, अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं और विदेशी कोषों की लगातार खरीदारी ने बाजार में तेजी को बल दिया।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार का कहना है कि बाजार का ओवरऑल सेंटिमेंट फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत है और वैश्विक संकेत भी बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, अमेरिका-चीन वार्ता में प्रगति और अमेरिका में मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़े बाजार में सुधार का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी और घरेलू सुधारों के कारण कॉरपोरेट आय में वृद्धि की उम्मीद बढ़ी है, जिससे मौजूदा प्रीमियम वैल्यूएशन को भी सही ठहराया जा सकता है। भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल संतुलित लेकिन सकारात्मक माहौल बना हुआ है। निवेशक विदेशी संकेतों और घरेलू नीतिगत सुधारों पर नजर बनाए हुए हैं। निफ्टी के लिए 26,000 का स्तर मनोवैज्ञानिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...