नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 27 अक्टूबर, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 85 अंक की तेजी के साथ 84,297.39 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 ने 25,843.20 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेडिंग शुरू की। सुबह 9:25 बजे तक, सेंसेक्स में 261 अंकों की उछाल दर्ज हुई और यह 84,472 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 77 अंक ऊपर बढ़कर 25,872 पर कारोबार कर रहा था।
टॉप गेनर और लूजर
बीएसई टॉप गेनर: टाटा स्टील, भारती एयरटेल, रिलायंस, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इनमें से टाटा स्टील में करीब 1.30% की बढ़त देखने को मिली।
बीएसई टॉप लूजर: आईटी सेक्टर के दिग्गज इंफोसिस (INFY) के शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व भी नुकसान में रहे।
किन शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी
RR केबल, eClerx सर्विसेज के शेयरों में 5% से ज्यादा की उछाल रही। रतन इंटरप्राइजेज, पूनावाला फाइनेंस, डॉ. लाल पैथलैब्स, और कोफोर्ज के शेयरों में 4% तक की तेजी देखी गई। SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल रहा। बीएसई के टॉप 30 में से 20 शेयरों में तेजी और केवल 10 में गिरावट देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत में ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। तेजी वाले सेक्टर्स: मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक और एनर्जी सेक्टर। गिरावट वाले सेक्टर्स: एफएमसीजी, फार्मा और हेल्थकेयर में हल्की गिरावट।
शुक्रवार को रही थी गिरावट
शुक्रवार 24 अक्टूबर को बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया था। सेंसेक्स 344 अंक टूटकर 84,211.88 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 96 अंकों की गिरावट के साथ 25,795.15 पर बंद हुआ था। उस दिन भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, टाटा स्टील टॉप गेनर रहे थे, जबकि हिंदुस्तान यूनिलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन में गिरावट रही थी। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 308 अंक की बढ़त के साथ 84,520 के करीब और निफ्टी 25,885 के पार पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में स्थिरता और निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है।




