back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market 2 February: बजट के झटके के बाद बाजार में रिकवरी, Sensex 343 अंक उछला, Nifty 24,900 के पार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 फरवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने जोरदार वापसी कर ली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 फरवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने जोरदार वापसी कर ली। शुरुआती कारोबार में लाल निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी बाद में हरे निशान में आ गए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 167 अंक की गिरावट के साथ 80,555 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 29 अंक फिसलकर 24,796 के आसपास ओपन हुआ। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद खरीदारी लौटी और दोनों इंडेक्स तेजी के साथ ऊपर चढ़ने लगे।

इन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 80,961 पर कारोबार कर रहा था निफ्टी 63 अंक उछलकर 24,888 के स्तर पर पहुंच गया बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 343 अंक चढ़कर 80,900 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी 24,906 के ऊपर ट्रेड करता दिखा। बीएसई के टॉप गेनर्स में शामिल रहे अडानी पोर्ट्स, एटरनल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज वहीं टॉप लूजर्स में रहे ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी, एनटीपीसी।

रविवार को क्यों टूटा था बाजार?

रविवार, 1 फरवरी बजट डे को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,546 अंक टूटकर 80,722 पर बंद हुआ निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर बंद हुआ इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बजट में F&O पर STT बढ़ाने का ऐलान रहा, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई और तेज बिकवाली देखने को मिली। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो बजट के दिन बाजार में गिरावट कई बार देखी गई है 2024: सेंसेक्स 1.14% गिरा, 2020: सेंसेक्स 2.42% टूटा 2018 और 2014 में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई. यानी बजट के आसपास बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है। बजट के बाद आई भारी गिरावट के बावजूद सोमवार को बाजार में संभलने के संकेत मिले हैं। निवेशकों की नजर अब आगे की पॉलिसी, विदेशी निवेश और कंपनियों के नतीजों पर रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵