back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: टैरिफ की डबल मार से झटका खाया भारतीय बाजार, Sensex 300 अंक टूटा, कई सेक्टर में भारी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50% तक के टैरिफ का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50% तक के टैरिफ का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में साफ दिखा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला और निवेशकों में घबराहट का माहौल देखा गया।

भारती एयरटेल समेत कई दिग्गज कंपनियों को झटका

शुक्रवार को बाजार खुलते ही कई शेयरों में गिरावट देखी गई। भारती एयरटेल के शेयरों में 3% की गिरावट निफ्टी गिरकर 24,550 के स्तर पर पहुंच गया सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक तक लुढ़क गया जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी.के. विजय कुमार ने कहा कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता की वजह से बाजार में कुछ समय तक कमजोरी बनी रह सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, होटल, सीमेंट और बैंकिंग सेक्टर आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

एक दिन पहले बाजार में दिखी थी मजबूती

गुरुवार को टैरिफ की घोषणा के बावजूद बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 926 अंक उछलने के बाद आखिर में 79.27 अंक की बढ़त के साथ 80,623.26 पर बंद हुआ निफ्टी भी 21.95 अंक बढ़कर 24,596.15 पर बंद हुआ लेकिन शुक्रवार को बाजार ने टैरिफ के असर को गंभीरता से लिया और गिरावट के साथ खुला।

अमेरिका की टैरिफ नीति: भारत और रूस दोनों निशाने पर

अमेरिका ने भारत के अलावा रूस से आने वाले कच्चे तेल पर भी 25% का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। यानी भारत पर कुल 50% टैरिफ का दबाव बना है – एक तरफ भारतीय उत्पाद, दूसरी ओर तेल का आयात। जापान का निक्केई 1.18% और टॉपिक्स इंडेक्स 1.42% चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.29% ऊपर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.13% बढ़ा हांगकांग का हैंगसेंग 0.59% टूटा अमेरिका में डाउ जोन्स 0.50% और S&P 500 0.10% गिरकर बंद हुआ

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे शेयर बाजार में जोरदार वापसी: Sensex 515 अंक उछला, Nifty 25,576 के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। 30 शेयरों...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...