नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया है और अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी ने सितंबर में ऑल टाइम हाई लेवल को टच किया था, जिसके बाद से इसमें दबाव दिखाई दिया। लेकिन आज फिर इसने ऑल टाइम हाई लगाया है। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। निफ्टी 50 ने करीब 14 महीने बाद रिकॉर्ड हाई को तोड़ते हुए नई ऊंचाई हासिल की। सुबह के कारोबार में ही बाजार में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों के चेहरे खिल उठे।
Nifty 26,000 के पार
Nifty 50 इंडेक्स 90 से ज़्यादा अंकों की छलांग के साथ 26,295.55 तक पहुंच गया, जो इसका नया ऑल-टाइम हाई है। इससे पहले सितंबर 2024 में निफ्टी का रिकॉर्ड 26,277.35 अंक था।
सेंसेक्स इतिहास रचने के करीब
बीएसई सेंसेक्स भी तेजी के साथ 85,912.94 अंकों पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके ऑल-टाइम हाई 85,978.25 से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है। बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि सेंसेक्स किसी भी समय 86,000 के पार जाकर नया रिकॉर्ड बना सकता है।
किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी?
आज बजार में इन शेयर दिखी बढ़त गनेश हाउसिंग 10%+, पटेल इंजीनियरिंग 10%+ टाटा टेली महाराष्ट्र 5% Gillette India 5%, तेजस नेटवर्क 4%+ टाटा पावर, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस 1.5%+ PSU बैंक, कंज्यूमर और ऑयल & गैस को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर्स में तेजी देखी गई। एशियाई मार्केट में आज मजबूती देखी गई। जापान के निक्केई से लेकर साउथ कोरिया के कोस्पी तक में बढ़त देखने को मिली. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ग्लोबल इक्विटी नवंबर के अपने नुकसान को खत्म करने के करीब हैं, MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स लगातार पांचवें सेशन में बढ़ा है। इधर, रातों-रात वॉल स्ट्रीट ने भी अच्छा कारोबार किया क्योंकि इंटरेस्ट रेट में संभावित कटौती को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों में दिलचस्पी बनी रही. S&P 500 0.69 परसेंट चढ़ा, जबकि टेक्नोलॉजी-हैवी नैस्डैक 0.82 परसेंट की बढ़त हासिल की।





