back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगापुर ने पर्यटन रिकवरी के लिए फंड जारी किया

सिंगापुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगापुर सरकार ने अपने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 50 करोड़ सिंगापुर डॉलर यानि 36.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर निर्धारित किए हैं। ये जानकारी व्यापार और उद्योग राज्य मंत्री एल्विन टैन ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टैन के हवाले से स्थानीय मीडिया को बताया कि सिंगापुर मानता है कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पूरी तरह फिर से शुरू होने में कुछ साल लगेंगे, लेकिन अभी देश को पर्यटन क्षेत्र में रिकवरी में तेजी लाने की जरूरत है। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) के मुख्य कार्यकारी कीथ टैन ने कहा कि सिंगापुर पर्यटन क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार पर्यटन के साथ आकर्षण और कार्यक्रम बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। सिंगापुर ने हाल ही में कोरोना टेस्ट या क्वारंटीन के बिना पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵