back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Today: शेयर मार्केट फिर हुआ धड़ाम: Sensex 299 अंक टूटा, Nifty भी लाल निशान के पार

गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते दिखे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 पर खुला। निफ्टी 50 इंडेक्स 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 पर ओपन हुआ। सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 97.51 अंक गिरकर 80,881 पर और निफ्टी 64.40 अंक टूटकर 24,771.90 पर ट्रेड कर रहा था।

कौन से शेयर हरे, कौन से लाल?

हरे निशान में: टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक, बीईएल लाल निशान में: बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, मारुति 1 अक्टूबर को बाजार में तेजी रही थी पिछले कारोबारी सत्र बुधवार में शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 715.69 अंक की बढ़त के साथ 80,983.31 पर बंद हुआ। निफ्टी 225.20 अंक चढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ। उस दिन बाजार में तेजी का कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फैसला रहा।

RBI ने रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखा।

इससे निवेशकों ने बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदी की और बाजार हरे निशान में बंद हुआ। अमेरिका: वॉल स्ट्रीट में टेक सेक्टर की मजबूती से नए रिकॉर्ड बने। जापान निक्केई इंडेक्स 225 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ बंद। ऑस्ट्रेलिया एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.17% टूटा। चीन और दक्षिण कोरिया: छुट्टी के कारण कारोबार नहीं हुआ। आज घरेलू शेयर बाजार पर दबाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले। वैश्विक संकेत मिश्रित रहे, जबकि निवेशक RBI के फैसले के बाद आगे की दिशा तलाशते दिखे। शेयर बाजार में गिरावट का क्या कारण है? शेयर बाज़ार में गिरावट अक्सर बड़ी वैश्विक घटनाओं, आर्थिक संकटों या सट्टा बुलबुले के फूटने से शुरू होती है। इसके अलावा, व्यापक निवेशक घबराहट और झुंड व्यवहार से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जिससे कीमतें और गिर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...