back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: हफ्ते के पहले दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 60 अंक उछला, Nifty 22,395 के पार

New Delhi: आज शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के साथ बाजार खुला। जीडीपी के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों की वजह से शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।

नई दिल्ली, हि.स.। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की सकारात्मक शुरुआत हुई। हालांकि, अभी दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 60.38 अंक यानी 0.082 फीसदी की उछाल के साथ 73,866.53 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.70 अंक यानी 0.075 फीसदी की बढ़त के साथ 22,395.10 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी के अंकों में आई बढ़त

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों की वजह से शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। इससे पहले 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक की बढ़त के साथ 73,903 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 16 अंक की तेजी के साथ 22,403 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर लाभ में थे। दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट थी।

इस दिन शेयर बजार ने बनाया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि शेयर बजार ने 3 मार्च को विशेष कारोबार के दौरान ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। बीएसई का सेंसेक्स 1,305.85 अंक यानी 1.80 फीसदी उछलकर 73,806.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 395.60 अंक यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 22,378.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

BSE का मार्केट कैप 3.93 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचा

आज मार्केट कैप 3,93,09,172.09 करोड़ रुपये यानी 393.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बीएसई पर ट्रेड पर नजर डालें तो 3286 शेयरों में ट्रेड हो रहा है। जिसमें से 1347 शेयरों में गिरावट है और 1810 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है और 161 शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 13 शेयर ऐसे हैं जो 52 हफ्तों के निचले स्तर पर हैं। 146 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 94 शेयरों पर लोअर सर्किट लगा हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 619 अंक लुढ़का, Nifty भी 171 अंक नीचे खुला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय बजट से पहले निवेशकों की सतर्कता का असर शुक्रवार को शेयर बाजार पर साफ दिखा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...