नई दिल्ली, रफ़्तार। गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार आज 7 लाख करोड़ रुपए के नुकसान के साथ बंद हुआ। निफ्टी में 345 अंकों की गिरावट आई। यह 22,000 के नीचे चला गया। सेंसेक्स (Sensex) 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ, जो कि इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 75, 000 से लुढ़कर 72 हजार के करीब आ गया है। निफ्टी (Nifty) 22,750 से टूटकर 21,957 पर बंद हो गया।
BSE के टॉप-30 शेयरों में से 25 में बड़ी गिरावट
बीएसई में लिस्टेड टॉप-30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। केवल 5 शेयरों में उछाल रहा। टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में 2%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48%, SBI Share में 1.27%, इंफोसिस, HCL में थोड़ा बढ़त रहा है। गिरने वाले 25 शेयरों में से सबसे ज्यादा गिरावट L&T में 5.56% रही। फिर एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई।
मुनाफावसूली के कारण मार्केट क्रैश
दरअसल, आज सुबह शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट थी। फिर मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हुई, जिसके बाद मार्केट क्रैश कर गया। गिरावट की बड़ी वजह बुधवार को विदेशी निवेशकों द्वारा 6669.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचना भी है। पांच कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने 15,863 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचे हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों के कारण भी बाजार में गिरावट आई। आज निफ्टी की एक्सपाइरी भी थी, जिसका असर बाजार पर नाकारात्म रहा।
L&T का शेयर 3275 रुपए पर आया
एलएंडटी के शेयर गिरकर 3275 रुपए पर आ गया। पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, BPCL Stock में 5%, पिरामल एंटरप्राइजेज लगभग 9%, NHPC 5.26%, मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 8% की गिरावट दर्ज की गई है। BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.6 लाख करोड़ रुपए कम होकर 393.73 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। यह एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपए पर था।
निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और Larsen & Toubro (L&T) की वजह से भी सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई है। साथ ही HDFC Bank, ITC के शेयरों में बड़ी सेलिंग दिखी। बैंक निफ्टी में 500 अंक से अधिक और निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





