नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्ती दिखाई है। संस्था ने टीवी शो के पूर्व एंकर प्रदीप पांड्या और मार्केट एक्सपर्ट अल्पेश फुरिया और छह संस्थाओं को बैन किया है। पांड्या बिजनेस न्यूज चैनल सीएमबीसी आवाज पर शेयर बाजार शो होस्ट किया करते थे। अल्पेश फुरिया बतौर गेस्ट एक्सपर्ट चैनल पर दिखाई देते थे। इनके अलावा 6 संस्थाओं को भी 5 साल के लिए बैन किया गया। इन पर 2.6 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका गया है।
इन पर की गई कार्रवाई
सेबी ने प्रदीप के अलावा अल्पेश फुरिया, मनीष फुरिया, अल्पा फुरिया, अल्पेश वसंजी फुरिया HUF, मनीष वी फुरिया HUF, महान इन्वेस्टमेंट और तोशी ट्रेड पर कार्रवाई की। पांड्या अगस्त 2021 तक सीएनबीसी आवाज चैनल पर शो होस्ट किए हैं। अल्पेश फुरिया अपने ट्विटर हैंडल पर शेयरों को लेकर सलाह और रिक्मंडेशन दिया करते थे।
सीक्रेट इंफॉर्मेशन शेयर करने का आरोप
एंकर और शो के गेस्ट ने सीक्रेट इंफॉर्मेशन लीक की मार्केट रेगुलेटर ने जांच में पाया कि प्रदीप द्वारा अपने शो ‘पांड्या का फंडा’ में दी गई शेयर सिफारिशें, अल्पेश फुरिया और संबंधित संस्थाओं द्वारा किए गए ‘बाय-टुडे-सेल-टुमॉरो’ और इंट्रा-डे ट्रेड्स में हाई कनेक्शन था। सेबी के 55 पेज के ऑर्डर में कहा गया है कि पांड्या ने CNBC आवाज में बतौर एंकर अल्पेश फुरिया से सीक्रेट इंफॉर्मेशन शेयर की, जिससे फुरिया और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने मुनाफे के लिए कारोबार किए। सेबी ने बताया कि फुरिया ने मार्केट टिप्स को ओपू फुनिकांत नाग को सैलरी बढ़ाने के एवज में दिए।
पीएफयूटीपी मानदंडों का उल्लंघन
सेबी ने आदेश में बताया कि इस पूरी प्रैक्टिस में सूचनाओं की समानता का शोषण कर व्यक्तिगत मुनाफा की मंशा दिखती है। इस तरह की ट्रेडिंग में लिप्त इन संस्थाओं ने पीएफयूटीपी मानदंडों का उल्लंघन किया है। सेबी ने पांड्या, अल्पेश फुरिया समेत छह संस्थाओं को पांच साल के लिए बाजार में एंट्री रोक दी। साथ ही आगे किसी प्रकार से शेयर बाजार में कारोबार पर बैन लगाया है।
संस्थाओं पर 10-10 लाख रुपए जुर्माना भी
सेबी ने पांड्या और अल्पेश फुरिया पर 1-1 करोड़ रुपए और छह संस्थाओं पर 10-10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अल्पेश फुरिया, उनके सभी खातों और ओपू फुनिकांत नाग को धोखाधड़ी वाले कारोबार से कमाए गए अवैध मुनाफे को लौटाने का निर्देश दिया। फुरिया ने 10.73 करोड़ अवैध मुनाफा कमाया। इसमें से 8.4 करोड़ रुपए पहले जब्त किए गए हैं। अब शेष 2.34 करोड़ रुपए लौटाने होंगे। सेबी ने ओपू फुनिकांत नाग को 10.20 लाख का अवैध लाभ वापस करने को कहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:–www.raftaar.in





