back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एडलवाइस म्यूचुअल फंड की CEO राधिका गुप्ता और फंड मैनेजर पर लगा 16 लाख रुपये का जुर्माना

SEBI ने अपने ऑर्डर में कहा है कि कंपनी की मैनेजमेंट यह सुनिश्चित करने में विफल रही है कि उनके द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कैपिटल मार्केट रेग्यूलेटर सेबी ने एडलवाइस असेट मैनेजमेंट लिमिटेड की MD और CEO राधिका गुप्ता और फंड मैनेजर त्रिदीप भट्टाचार्या पर म्यूचुअल फंड के नियमों का उल्लंघन करने पर 16 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी एडलवाइस असेट मैनेजमेंट लिमिटेड पर आठ लाख जबकि गुप्ता और भट्टाचार्या पर चार-चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

45 दिनों में करना होगा भुगतान

इन लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि 45 दिनों के भीतर इस रकम का भुगतान करें। SEBI ने कहा कि एडलवाइस फोकस्ड इक्विटी फंड (ईएफईएफ) ने 88 दिनों में ‘अधिकतम 30 शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम’ प्रावधान का उल्लंघन किया है।

SEBI ने अपने ऑर्डर में क्या कहा

अपने आर्डर में SEBI ने कहा है कि एडलवाइस असेट मैनेजमेंट लिमिटेड यह सुनिश्चित करने में विफल रही है कि असेट मैनेजमेंट कंपनी ने उचित कदम उठाए और यह सुनिश्चित करने के लिए उचित परिश्रम किया गया कि किसी भी योजना से संबंधित धन का निवेश इन (MF) नियमों के प्रावधानों के विपरीत नहीं है।

राधिका गुप्ता ने किया नियमों का उल्लंघन

इसके साथ ही राधिका गुप्ता कंपनी की CEO के तौर पर यह सुनिश्चित करने में भी विफल रही कि योजनाओं के लिए निश्चित किए गए धन को योजना के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए निवेश किया गया। इसके जरिये उन्होंने म्यूचुअल फंड नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

पूर्व मैनेजर ने सेटल किया मामला

इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्व फंड मैनेजर अभिषेक गुप्ता ने म्यूचुअल फंड नियमों के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले को सेटल किया था। इस दौरान उन्होंने सेटेलमेंट करने के लिए 19.5 लाख रुपये का भुगतान किया। अभिषेक गुप्ता ये साबित करने में विफल हुए कि योजनाओं के धन को योजना के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए निवेश किया गया था और ऐसा करके उन्होंने कथित तौर पर म्यूचुअल फंड नियमों का उल्लंघन किया था।

 

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में आने वाला है SpaceX IPO में दाव लगाने का गोल्डन चांस, जानें कैसे भारतीय निवेशक कर सकते हैं हिस्सेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX), जिसे एलन मस्क ने स्थापित किया है, अगले साल 2026 में अपना आईपीओ लाने...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵