back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्विफ्ट से बाहर निकाले जाने पर रूस ने वैकल्पिक वैश्विक भुगतान प्रणाली शुरू की

महुआ वेंकटेश नयी दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। कई बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क स्विफ्ट से बाहर निकाले जाने के बाद रूस के केंद्रीय बैंक ने अपनी घरेलू भुगतान प्रणाली को वैकल्पिक वैश्विक भुगतान प्रणाली के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। स्विफ्ट एक ऐसी वैश्विक भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से दो अंतराष्ट्रीय पक्षों के बीच वित्तीय लेन-देन बहुत आसान हो जाता है। यह दरअसल एक मैसेजिंग नेटवर्क है, जिसके जरिये धन के हस्तांतरण जैसे संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है। कई बैंक और वित्तीय संस्थान इसका हिस्सा हैं और वे इस प्रणाली का उपयोग करके बहुत ही तीव्रता के साथ सटीक और सुरक्षित रूप से धन का हस्तांतरण कर पाते हैं। यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर पश्चिमी देशों से कई प्रतिबंध लगाये हैं और स्विफ्ट से रूस के बैंकों को बाहर किया जाना भी उसी प्रतिबंध का नतीजा है। रूस के केंद्रीय बैंक की भुगतान प्रणाली फाइनेंशियल मैसेज ट्रांसफर सिस्टम (एसपीएफएस) को बैंक तेजी से अपना रहे हैं और इसके यूजर की संख्या बढ़कर करीब 399 हो गयी है। बैंक ऑफ रूस की गर्वनर एल्विरा नैब्यूलीना ने कहा है कि यह भुगतान प्रणाली आसानी से काम करती रहेगी। यह भुगतान प्रणाली अब तक घरेलू यूजर्स तक सीमित थी। इसे 2014 में रूस ने तक विकसित किया था जब अमेरिका की तत्कालीन सरकार ने रूस को स्ििवफ्ट प्रणाली से हटाने की धमकी दी थी। यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के साथ खड़ा बेलारूस भी अपने वित्तीय संस्थानों को स्विफ्ट नेटवर्क से हटा रहा है और उन्हें रूस की एसपीएफएस प्रणाली से जोड़ रहा है। वर्ष 2019 से एसपीएफएस को चीन, भारत, ईरान, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाख्स्तान और किग्र्जिस्तान जैसे देशों की भुगतान प्रणाली से जोड़ने के लिये कई समझौते किये गये हैं। एक विश्लेषक के मुताबिक इसमें बस एक ही समस्या है कि मौजूदा स्थिति में रूस के लिये अपनी भुगतान प्रणाली को तेजी से बढ़ाना संभव नहीं हो सकता है। रूस के मुताबिक उसकी भुगतान प्रणाली को चीन की भुगतान प्रणाली क्रॉस बॉर्डर इंटरबैंक पेमेंट सिस्टम (सीआईपीएस) से जोड़ने की योजना बनायी जा रही है, जिसके बाद संभवत चीन वैश्विक स्तर पर इस भुगतान प्रणाली को प्रचलित कर पायेगा। इस बीच मॉर्निग पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डोन्ग्गुआन सिक्योरिटीज के विश्लेषक चेन वेगुआंग, लुओ वेबिन और लिउ मेंग्लिन ने स्विफ्ट प्रणाली पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि स्विफ्ट से रूस को जिस तरह हटाया गया और पिछले कुछ साल से जैसे चीन-अमेरिका का व्यापारिक तनाव चल रहा है,उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये स्विफ्ट पर निर्भरता कम करनी जरूरी है। (यह सामग्री इंडियानैरेटिव के साथ की गयी व्यवस्था का हिस्सा है।) –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵