back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेंट के शेयरों पर बढ़ती लागत का दबाव, नेरोलैक इस साल 30 प्रतिशत लुढ़का

नयी दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पेंट बनाने वाली कंपनियों पर ईंधन की कीमतों में आयी तेजी के कारण बढ़ते लागत मूल्य का दबाव झेलना पड़ रहा है। पेंट उद्योग मोनोमर्स जैसे क्रूड ऑयल उत्पादों तथा टाइटेनियम डाइ ऑक्साइड का इस्तेमाल कच्चे माल के रूप में करता है। कंपनी के कुल खर्च में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इनका ही होता है। लागत बढ़ने के कारण कंपनियों के लाभ पर असर पड़ता है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी पेंट बनाने वाली कंपनियों में घट गई है। इस साल बर्गर पेंट्स के शेयरों में 14 प्रतिशत, नेरोलैक में 30 प्रतिशत से अधिक और एशियन पेंट्स में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वित्त वर्ष 22 में पेंट बनाने वाली कंपनियों को लागत मूल्य बढ़ने के कारण उत्पाद की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी करनी पड़ी है। अप्रैल और मई के दौरान एशियन पेंट्स ने कीमतों में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसके दाम में और तेजी आने की संभावना है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵