back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI ने अब SBI और Canara Bank पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें ग्राहक कितना प्रभावित होंगे

RBI Imposed Penalty: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब पब्‍लिक सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंकों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब पब्‍लिक सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंकों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है। RBI ने नियमों का पालन नहीं करने पर सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, सिटी यूनियन बैंक पर जुर्माना लगाया है। RBI ने तीनों बैंकों पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। “जमा कर्ता शिक्षा जागरुकता कोष योजना 2014” से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

किस बैंक पर कितने का जुर्माना?

RBI के अनुसार जमाकर्ता शिक्षा जागरुकता कोष योजना 2014 के नियमों का उल्लंघन करने पर एसबीआई (SBI), सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड (City Union Bank Limited) और केनरा बैंक (Canara Bank) पर जुर्माने की रकम अलग-अलग है। RBI ने SBI पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। प्रॉपर्टी क्लासिफिकेशन, इनकम सर्टिफिकेट और लोन, फंसे कर्ज (NPA) से संबंधित प्रावधान और KYC से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड पर 66 लाख रुपए का जुर्माना लगा। RBI के कुछ नियम ऐसे हैं, जिनका पालन न करने पर केनरा बैंक पर 32.30 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

ओडिशा के बैंक पर 16 लाख रुपए का जुर्माना

बता दें इन बैंकों के अलावा ओडिशा स्थित राउरकेला के ओशन कैपिटल मार्केट ल‍िम‍िटेड पर भी भारी जुर्माना लगा है। कंपनी पर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से जुड़े कुछ प्रावधानों के नियम का पालन नहीं करने पर RBI ने 16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

ग्राहक पर क्या प्रभाव?

RBI की इस कार्रवाई से ग्राहकों कोई असर नहीं पड़ने वाला है। RBI द्वारा बैंकिंग नियम का पालन नहीं करने पर समय-समय पर बैंक और एनबीएफसी पर जुर्माना लगाया जाता है। ग्राहक बैंक से संबंधित काम को बिना रुकावट के करा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...