back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rapido ड्राइवर की महिला के साथ बदसलूकी, बोला-तेरे बाप की गाड़ी है क्या? सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्‍सा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में महिला ने Rapido कैब ड्राइवर के कथित अभद्र व्यवहार और धमकाने की शिकायत की है, जिससे लोगों में गुस्सा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। वीडियो को लेकर लोगों में जबरदस्‍त आक्रोश देखा जा रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। मामला Rapido कैब ड्राइवर के गलत व्यवहार और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने से जुड़ा है।

दरअसल, यह घटना 15 दिसंबर की बताई जा रही है। इंस्टाग्राम पर @stargirl_on_the_go नाम के अकाउंट से पूरा वीडियो शेयर किया गया। महिला ने बताया कि रात के समय घर लौटते हुए, उसने ड्राइवर से म्यूजिक कम करने को कहा क्योंकि वह फोन पर बात कर रही थी। इस पर ड्राइवर ने उसे धमकाते हुए गाली-गलौज की, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

कैब ड्राइवर पर महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप

गुरुग्राम की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कैब यात्रा के दौरान ड्राइवर ने उसके साथ बेहद बदतमीजी की। महिला के अनुसार, उसने ड्राइवर से दो बार तेज आवाज में चल रहे म्यूजिक को कम करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। तीसरी बार कहने पर ड्राइवर अचानक गुस्से में आ गया और महिला से ऊंची आवाज में बात करने लगा। आरोप है कि ड्राइवर ने न केवल अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उसे गाड़ी से उतरने तक की बात कह दी। 

ड्राइवर ने कहा, तेरे बाप की गाड़ी है क्या? फोन पर बात करना है, तो मेरी गाड़ी से उतर और अपने बाप की गाड़ी में जाकर बैठ जा।” इस पूरे व्यवहार से महिला डर गई और खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर कैब सेवाओं में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला रात के अंधेरे में काफी डर गई थी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रात के अंधेरे में काफी डर और असहाय महसूस कर रही थी। आरोप है कि ड्राइवर ने उसे ठंड में सड़क पर उतार दिया। महिला ने बताया कि जब उसने दूसरी कैब आने तक गाड़ी में ही इंतजार करने की बात कही, तो ड्राइवर ने गुस्से में ‘अब तू देख’ कहते हुए अचानक कार चलाने लगा। किसी तरह महिला ने गाड़ी को रुकवाया और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वहां से निकलने में सफल रही। 

महिला ने नहीं मानी हार

जब पीड़िता थाने गई, तो उसे न्याय मिलने के बजाय मामले को निपटाने का दबाव झेलना पड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपनी मां और बहन को साथ लिया और अगले दिन जिला अदालत में जाकर ड्राइवर के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। 

यूजर्स ने Rapido पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है और 26 हजार से अधिक लोगों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। वीडियो देखकर नेटिजन्स का गुस्सा उबल पड़ा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में Rapido को टैग करते हुए मांग कर रहे हैं कि ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵