back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाल के 10 सालों में चीन के विदेश व्यापार का गुणवत्तापूर्ण विकास हुआ

बीजिंग, 22 मई (आईएएनएस)। चीनी कस्टम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2013 में चीन विश्व का सबसे बड़ा वस्तु व्यापार देश बना और वर्ष 2020 में वस्तु और सेवा व्यापार का कुल मूल्य फिर विश्व के पहले स्थान पर आया। इधर के दस सालों में चीनी मुद्रा रनमिनबी के हिसाब से चीन के वैदेशिक वस्तु व्यापार की कुल रकम वर्ष 2012 के 244 खरब युआन से वर्ष 2021 के 391 खरब युआन तक पहुंची। अमेरिकी डॉलर के हिसाब से सेवा व्यापार वर्ष 2021 में 8 खरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जो वर्ष 2012 से 70 प्रतिशत बढ़ा। दस साल में देश में विदेश व्यापार में लगे उद्यमों की संख्या 1.7 प्रतिशत से अधिक बढ़ी और विदेश व्यापार के साझेदारों का विस्तार होता रहा। यूरोपीय संघ, अमेरिका, जापान व दक्षिण कोरिया जैसे परंपरागत व्यापार साथियों के साथ बेहतर आवाजाही बनाए रखने के साथ चीन ने सक्रियता से आसियान, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के नवोदित बाजारों का विस्तार किया। उल्लेखनीय बात है कि बेल्ट एंड रोड पर स्थित देशों के साथ चीन के व्यापार का अनुपात देश का 29.7 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान गंभीर अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के प्रति चीनी उप वाणिज्य मंत्री शंग छोपिंग ने कहा कि हम स्थिरता के साथ आगे बढ़ने की आम नीति पर कायम रहेंगे और विदेश व्यापार के सृजन का समर्थन कर गुणवत्ता विकास की पूरी कोशिश करेंगे। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵