back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली , 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन सूरत में आयोजित होगा। ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को करीब आते देखकर प्रधानमंत्री राज्य में महत्वपूर्ण राजनीति भूमिका निभाने वाले पाटीदार समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि ऐसे प्रयास से इनकार किया है। गुजरात के एक भाजपा नेता ने कहा कि पाटीदार गुजरात के लिये राजनीति रसूख वाले हैं लेकिन प्रधानमंत्री का संबोधन राजनीति से प्रेरित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है, जिसे स्वीकार किया गया। यहां कोई राजनीति नहीं है। पाटीदार समुदाय के नेता एवें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया इस सम्मेलन में शामिल होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोतम रुपाला और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसा अनुमान है कि इस व्यापार सम्मेलन में पाटीदार समुदाय के करीब दस हजार कारोबारी और कई लाख लोग हिस्सा लेंगे। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵