back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol- Diesel Price: क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत सपाट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 0.68 डॉलर यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 84.46 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में पिछले 24 घंटे में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये, डीजल 89.94, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.50 रुपये, डीजल 89.75 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 प्रति लीटर की दर पर बाजार में उपलब्ध है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 21 मई, 2022 के बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

क्रूड ऑयल 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 84.46 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 0.68 डॉलर यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 84.46 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.66 डॉलर यानी 0.84 फीसदी टूटकर 77.80 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। देश के ज्यादातर बड़े...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵