back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफा

पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 29 पैसे प्रति लीटर तक महंगा नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में दोनों ईंधनों के दाम में बदलाव देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन बाद फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही रविवार को पेट्रोल 15 से 17 पैसे और डीजल 25 से 29 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 93.21 रुपये, 99.49 रुपये, 94.86 रुपये और 93.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी बढ़कर क्रमश: 84.07 रुपये, 91.30 रुपये, 88.87 रुपये और 86.91 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। इनके अलावा नोएडा में पेट्रोल 90.93 रुपये और डीजल 84.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि बेंगलुरु में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, हैदराबाद में पेट्रोल 96.88 रुपये और डीजल 91.65 रुपये प्रति लीटर है, जबकि पटना में पेट्रोल 95.40 रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर मिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.69 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। वहीं, इस दौरान डीजल के दाम में 3.07 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज स्थिरता देखने को मिला है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। देश के ज्यादातर बड़े...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵