back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेंशन भोगी हो जांए सावधान, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं इस स्कैम का शिकार

अगर आप भी पेंशन भोगी हैं तो हो सकता है आप भी धोखाधड़ी के जाल में फंस जांए। बचाव के लिए सबसे पहले cpo या फिर अपने बैंक से सीधे संपर्क करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी एक पेंशनभोगी हैं तो सावधान हो जाएं कहीं आप भी धोखाधड़ी का शिकार नहीं हो रहे हैं। इन दिनों यह फ्रॉड बहुत तेजी से हो रहा है। यह लोग आपसे सालाना जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर एक फॉर्म भरवाते हैं और कहते है कि अगर यह नहीं भरा तो आपकी पेंशन रोक दी जाएगी। इसके माध्यम से वह आपकी निजी जानकारी लेकर आपके आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अपनी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें

ये फॉर्म पेंशनभोगियों को संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए बरगलाने के लिए होता हैं, जिसका उपयोग घोटालेबाज पहचान की चोरी के साथ-साथ पीड़ितों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए भी कर सकते हैं। यह केवल पेंशनभोगियों के लिए ही नहीं बल्कि सबके लिए जरूरी है कि सरकारी एजेंसियां कभी भी आपकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं। सरकारी एजेंसियां कॉल के जरिए PPO number, Whatsapp और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मांगते हैं।

आर्थिक नुकसान हो सकता है

इस प्रकार के कॉल्स पर मांगी गई जानकारी के जाल में फंसकर अगर आपने अपनी निजी जानकारी दे दी तो ये ठग आपको तगड़ा चूना लगा सकते हैं। आपके खाते का मिसयूज करके आपको ठग सकते हैं, लिहाजा इस तरह की कॉल्स की शिकायत करें।

कॉल आए तो सबसे पहले CPO या बैंक से संपर्क करें

अगर आपके पास भी ऐसी कॉल आती है तो पेंशनभोगियों को तुरंत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ज्ञात आधिकारिक संपर्क विवरण का उपयोग करके सीधे CPO या बैंक से संपर्क करना चाहिए। आपको इस तरह के मेसेज से बचना चाहिए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि अपने साथ हुए स्कैम की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना बहुत जरूरी है जिससे कोई और आपकी तरह इस स्कैम का शिकार न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

रिटायरमेंट की चिंता छोड़ें! NPS से अब फंड पर मिलेगा तुरंत लोन

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्‍क । आपने सालों तक मेहनत करके हर पैसा जोड़ा ताकि बुढ़ापे में जीवन आराम और सुकून से गुजर सके। लेकिन...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵