back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निराशाजनक शुरुआत के बाद पेटीएम के शेयरों ने नुकसान को कम किया

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। लिस्टिंग के बाद शुरुआती निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, वन97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाली पेटीएम के शेयरों ने अपने नुकसान को कुछ कम कर दिया है। पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2021 को एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के दिन कंपनी के शेयर 27 फीसदी की गिरावट के साथ 1,564 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी का ऑफर प्राइस 2,150 रुपये था। हालांकि, सप्ताह के अंत तक इसमें आंशिक सुधार हुआ। शुक्रवार को कंपनी के शेयर पिछले बंद से 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 1,765 रुपये पर बंद हुए। कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा, डिस्काउंट पर लिस्टिंग और लगातार दो दिनों तक पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट के बाद, हमने स्टॉक में वैल्यू लिवाली देखी है, जिसने इसे और बढ़ा दिया है। शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म में, गर्ग को उम्मीद है कि स्टॉक लगभग 1,650-1,750 रुपये के स्तर पर स्थिर होगा। गर्ग ने कहा, रैली के अगले चरण के लिए यह देखना होगा कि कंपनी कैसा प्रदर्शन करती है। च्वाइस ब्रोकिंग में रिसर्च के एवीपी सचिन गुप्ता के अनुसार, तकनीकी रूप से, स्टॉक रिकवरी मोड में है और वॉल्यूम की गतिविधियों में वृद्धि हुई है, (इसलिए) हम स्टॉक में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। ऊपर की ओर, स्टॉक को लगभग 1,950/2,100 के स्तर पर प्रतिरोध मिल सकता है, जबकि समर्थन लगभग 1,500/1,350 के स्तर पर आता है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...