back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Post Office Scheme: पोस्‍ट ऑफिस की इस बचत स्‍कीम में खुलवाइये अपनी बेटी का खाता, 15 साल में हो जाएंगे करोड़

पोस्ट ऑफिस योजना की सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) है। इस योजना के तहत अभी 8.2 फीसदी का ब्‍याज दिया जा रहा है और यह योजना टैक्‍स फ्री है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आपने पोस्ट ऑफिस योजना को लेकर कई तरह की स्कीम्स के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी भी पोस्ट ऑफिस की योजना है जिसमें आपका पैसा सुरक्षित और बिना किसी रिस्‍क के बेहतर रिटर्न जनरेट करता है। वैसे तो भारतीय डाक घर के तहत कई सरकारी योजनाओं का संचालन करता है जो मैच्‍योरिटी पर एक तगड़ा ब्‍याज वापस करता है। 

अक्‍सर लोग बहुत सी योजनाओं में कम पैसा निवेश करते है, जिस कारण उन्‍हें एक बड़ा अमाउंट नहीं मिल पाता है। हालांकि, अगर वे एक सही अमाउंट के साथ निवेश की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में उन्‍हें अच्‍छा-खासा प्रॉफिट मिल सकता है। 

आज हम आपको ऐसी ही एक पोस्‍ट ऑफिस स्‍कीम (Post Office Scheme) के बारे में बता रहे हैं, जो आपको या आपकी परिवार को एक मोटी रकम दे सकती है। डाकघर की ये योजना सुकन्‍या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana) है। इस योजना के तहत अभी 8.2 फीसदी का ब्‍याज दिया जा रहा है और यह योजना टैक्‍स फ्री है। 

साल में कितना कर सकते है निवेश? 

इस स्‍कीम के तहत आप अपनी बिटिया का भविष्‍य तय कर सकते हैं। इस योजना में आप अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। और उसकी शिक्षा से लेकर शादी तक का सारा खर्च उठा सकते हैं।

सुकन्‍या समृद्धि स्‍कीम में में 25​0 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का पैसा सालाना निवेश कर सकते हैं। 10 साल से कम उम्र की अपनी बिटिया के लिए आप ये खाता खुलवा सकते हैं। इसमें एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियों का खाता खुलने का नियम है लेकिन अगर जुड़वा बच्‍चे हैं तो 3 लड़कियों का खाता खुल सकता है। 

खाता खोलने की तारीख से अधिकतम 15 साल पूरे होने तक इसमें पैसा जमा किया जा सकता है। अगर किसी वित्तीय साल में खाते में कम से कम 250 रुपये जमा नहीं किए जाते हैं तो खाता दिवालिया हो जाएगा। और इसे दोबारा 15 साल के भीतर ही खुलवा सकते हैं। 

कब निकल सकते है पैसा? 

बेटी की उम्र 18 साल पूरा होने से पूर्व तक उनके माता-पिता इसके खाते का संचालन कर सकते हैं, लेकिन 18 साल पूरा होने के बाद या 10वीं पास करने के बाद इस खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। निकासी एकमुश्‍त या किस्‍तों में हर साल 1 से ज्‍यादा नहीं की जा सकती है। 

कब पूरी हो सकती है खाते की मैच्‍योरिटी 

खाता खोलने के तारीख से 21 साल बाद इस अकाउंट की मैच्‍योरिटी पूरी हो जाती है, लेकिन डिपॉजिट सिर्फ 15 सालों तक करना होगा। इसके साथ, 18 साल की उम्र होने के बाद बेटी के शादी के समय इसकी मैच्‍योरिटी पूरी हो सकती है। 

400 रुपये की बचत बनाएगी लखपति

अगर आप अपनी बेटी के भविष्‍य के बारे में सोचते हैं या उनकी शिक्षा और शादी धूमधाम से की जाए तो योजना आपके लिए फायदेमंद होगी। आप अपनी बिटिया के नाम पर ये अकाउंट खोलते हैं और मैच्‍योरिटी के बाद 70 लाख रुपये चाहते हैं तो आपको सबसे पहले हर दिन करीब 400 रुपये की बचत करनी होगी, जो महीने में 12500 रुपये हो जाएंगे यानी साल के 1.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे।

आपको सिर्फ 15 साल करना होगा निवेश

अब बेटी के 5 साल की उम्र से इसमें सालाना 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश करना शुरू करें। मैच्‍योरिटी पूरा होने यानी 21 साल बाद बिटिया के नाम पर कुल 69,27,578 रुपये डिपॉजिट रहेंगे। ध्‍यान रहे आपको सिर्फ 15 सालों तक ही निवेश करना है। इसमें सिर्फ ब्‍याज से 46,77,578 रुपये की कमाई होगी और कुल निवेश 22,50,000 रुपये का होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...