back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब ChatGPT से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NPCI ने Razorpay और OpenAI से मिलाया हाथ

डिजिटल तरीके से पेमेंट करने का तरीका अब बदलने जा रहा है। जल्द ही ChatGPT से आप UPI पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए NPCI ने तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अब UPI पेमेंट के लिए आपको Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही आप ChatGPT के जरिए भी UPI ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस नई सुविधा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत दुकानदार और मर्चेंट्स अब ChatGPT की मदद से पेमेंट स्वीकार कर सकेंगे। इस टेक्नोलॉजी को लागू करने के लिए NPCI ने Razorpay और OpenAI के साथ साझेदारी की है। यह कदम डिजिटल पेमेंट के अनुभव को और आसान और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

ChatGPT से होगी अब सीधी UPI पेमेंट

ChatGPT से UPI पेमेंट करने की सुविधा उस समय सामने आई है जब Google और Perplexity जैसे दिग्गज भी अपने AI-पावर्ड पेमेंट सिस्टम पर काम कर रहे हैं। Razorpay ने पुष्टि की है कि यह फीचर फिलहाल प्राइवेट बीटा फेज में है और इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। यह फीचर यूजर्स को ChatGPT से बाहर जाए बिना पेमेंट करने की सुविधा देगा, जिससे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम UPI के ‘रिजर्व पे’ फीचर पर आधारित होगा, जिसमें यूजर मर्चेंट्स के लिए अपने फंड का एक हिस्सा रिजर्व रख सकते हैं। Razorpay के इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए Airtel Payments Bank और Axis Bank को बैंकिंग पार्टनर्स बनाया गया है। वहीं, BigBasket और Vodafone-Idea जैसे ब्रांड्स ChatGPT के जरिए पेमेंट स्वीकार करने वाले पहले प्लेटफॉर्म होंगे। Razorpay के को-फाउंडर हर्शिल माथुर ने बताया कि AI-पावर्ड पेमेंट सिस्टम का ट्रायल पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे ChatGPT जैसे टूल्स में इंटिग्रेट किया जाएगा।

चेहरे या फिंगरप्रिंट से होगी पेमेंट

UPI यूजर्स के लिए NPCI ने एक नया बायोमैट्रिक पेमेंट फीचर पेश किया है। इस फीचर के तहत अब यूजर्स स्मार्ट ग्लास या डिवाइस के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट प्रक्रिया को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए अब PIN की जगह फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। जल्द ही यह सुविधा Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे लोकप्रिय ऐप्स में उपलब्ध होगी। NPCI का यह कदम डिजिटल लेनदेन को और सहज, स्मार्ट और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...