back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बाबू नहीं जनता सुझाएगी डीएफआई का नया लोगो,बेस्ट आईडिया देने वाले को मिलेगा इनाम

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इनोवेशन ने मैन्युफेक्च रिंग में नए तरीकों के इस्तेमाल को सीमित नहीं किया है। वित्त मंत्रालय बड़े उघोग के लिए बनाए गए नए संस्था के नाम और लोगो के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इस दिशा में एक अभ्यास के रूप में, मंत्रालय नव निर्मित विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) के लिए नाम, टैग लाइन और डिजाइन लोगो तैयार करने का काम बाबुओं पर नहीं छोड़ रहा है। इसने जनता के लिए एक प्रतियोगिता की स्थापना की है, जो सबसे अच्छे आईडिया देंगे, उनको इनाम मिलेगा। डीएफआई के लिए सर्वश्रेष्ठ नाम, टैग लाइन और लोगो प्राप्त करने की प्रतियोगिता में प्रत्येक घटक के लिए 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि देश का स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2021 है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट में नए डीएफआई की स्थापना की घोषणा की थी। संसद के दोनों सदनों ने मार्च 2021 में नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्च र एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआई) विधेयक 2021 पारित किया है। सरकार अगले महीने तक नए डीएफआई को पूरी तरह से चालू करना चाहती है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵