नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार के बड़े चेहरों में शामिल गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail पर शिफ्ट होने के बाद इस भारतीय ईमेल सेवा की लोकप्रियता अचानक तेज़ी से बढ़ी है। सुरक्षा, गोपनीयता और एड-फ्री अनुभव देने वाले इस प्लेटफॉर्म की मांग अब आम यूज़र्स में भी दिखने लगी है। अगर आप भी Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना चाहते हैं, लेकिन डेटा ट्रांसफर को लेकर संशय में हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान तरीका, जिससे आप अपने Gmail का सारा जरूरी डेटा ईमेल, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स समेत Zoho Mail पर आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।
Zoho Mail क्यों हो रहा है लोकप्रिय?
Zoho एक भारतीय कंपनी है जो पहले ही अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘Arattai’ के ज़रिए लोगों का ध्यान खींच चुकी है। अब इसका ईमेल प्लेटफॉर्म भी तेजी से यूज़र्स के बीच अपनी जगह बना रहा है। एड-फ्री इनबॉक्स, मजबूत एन्क्रिप्शन, और भारतीय डेटा सेंटरों में स्टोरेज जैसी सुविधाएं इसे Gmail का बेहतरीन विकल्प बना रही हैं।
Gmail से Zoho Mail पर ऐसे ट्रांसफर करें डेटा: आसान स्टेप्स
Zoho Mail की आधिकारिक वेबसाइट https://www.zoho.com/mail/ पर जाएं।
यहाँ आपको Business और Personal ईमेल के विकल्प मिलेंगे। अपनी ज़रूरत के अनुसार अकाउंट बनाएं।
अब Gmail में लॉग इन करें और सेटिंग्स में जाएं।
Forwarding and POP/IMAP सेक्शन में जाकर IMAP Access को Enable करें।
इससे Zoho Mail आपके Gmail अकाउंट से डेटा रिट्रीव कर सकेगा।
इसके बाद Zoho Mail में लॉग इन करें और
Settings > Import/Export > Migration Wizard पर जाएं।
यहां से Gmail अकाउंट की जानकारी देकर आप ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स को Zoho Mail पर इंपोर्ट कर सकते हैं।
डेटा ट्रांसफर के बाद, Gmail की सेटिंग्स में वापस जाकर
Forwarding Address में अपना Zoho Mail पता दर्ज करें।
इससे Gmail पर आने वाले नए ईमेल भी अब सीधे Zoho Mail में पहुंचेंगे।
क्या हैं इसके फायदा
इस प्रक्रिया के बाद आप Gmail को अलविदा कह सकते हैं, वो भी बिना कोई जरूरी डेटा गंवाए। और सबसे अच्छी बात – Zoho Mail का इस्तेमाल करते समय आपको बार-बार विज्ञापनों से नहीं जूझना पड़ेगा।
Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना अब न तकनीकी रूप से कठिन है और न ही समय लेने वाला। कुछ सरल स्टेप्स अपनाकर आप अपनी पूरी डिजिटल मेल दुनिया को एक सुरक्षित, भारतीय और यूज़र-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर सकते हैं।





