back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकल एसी ट्रेनों में अब यात्रियों का किराया आधा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। रेलवे ने बढ़ती महंगाई के बीच जनता को राहत देते हुए, अब लोकल एसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से आधा किराया लेने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए एसी ट्रेन के मौजूदा न्यूनतम किराये 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेन के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से जनता मांग कर रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20-30 प्रतिशत तक कम करने के सुझाव मिले थे। मुंबई क्षेत्र में मध्य और पश्चिम रेलवे मार्ग पर प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाओं का परिचालन होता है। दानवे के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-ठाणे (34 किमी) के बीच का किराया मौजूदा 130 रुपये से घटाकर 90 रुपये कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सीएसएमटी-कल्याण (54 किमी) के बीच किराया 210 रुपये से घटाकर 105 रुपये, चर्चगेट-बोरीवली (34 किमी) के बीच किराया 130 रुपये से घटाकर 90 रुपये और चर्चगेट-वसई रोड (52 किमी) के बीच किराया 210 रुपये से घटाकर 105 रुपये कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मुंबई में दिसंबर 2017 में एसी लोकल ट्रेन की शुरूआत की गई थी। भारत में यह पहली एसी लोकल ट्रेन थी। मुंबई में पहली एसी लोकल ट्रेन बोरीवली-चर्चगेट रूट पर चलाई गई थी। बाद में अन्य रुटों पर भी एसी ट्रेन की शुरूआत की गई है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...